लाइव न्यूज़ :

ट्वीट कर प्रियंका गांधी का तंज, उप्र में मासूमों पर दरिंदगी हो रही है लेकिन सत्ता की ‘राग दरबारी आंखें’ कुछ नहीं देख रही हैं

By भाषा | Updated: June 20, 2019 13:15 IST

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ले ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने पूछा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?’’ औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।

उत्तर प्रदेश में हत्या और बलात्कार की विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य में मासूमों पर दरिंदगी हो रही है और लोगों को जिंदा जला दिया जा रहा है, लेकिन सत्ता की ‘राग दरबारी आंखें’ कुछ नहीं देख रही हैं।

उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा जिम्मेदारी लेना कब शुरू करेगी? पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ले ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?’’ 

नोएडा में अगवा किशोरी बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित गौशाला से अगवा हुई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ता युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर-94 स्थित गौशाला से 17 वर्षीय किशोरी प्रिया (काल्पनिक नाम) को गोविंद नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज गोविंद को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के आधार पर किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गोविंद ने यह बात स्वीकार की है कि उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :कांग्रेसप्रियंका गांधीराहुल गांधीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस