लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर फैसला लेने के लिए 8-9 अगस्त को हो सकती है पार्टी कार्यसमिति की बैठक

By शीलेष शर्मा | Updated: August 2, 2019 19:50 IST

कांग्रेस पार्टी के अधिकांश बड़े नेता फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के पक्ष में हैं क्योंकि उनको भरोसा है कि समय आने पर राहुल या प्रियंका इस जिम्मेदारी को संभालने को आगे आएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के नये अध्यक्ष के नाम पर विचार करने के लिये पार्टी आगामी 8 -9 अगस्त को पार्टी की सर्वोच्च इकाई कार्यसमिति की बैठक बुलाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।इस बैठक में जहाँ नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा होगी। वहीं यह भी तय किया जायेगा कि पार्टी में अध्यक्ष चुना जाए अथवा कार्यकारी अध्यक्ष बना कर काम चलाया जाए। 

राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के नये अध्यक्ष के नाम पर विचार करने के लिये पार्टी आगामी 8 -9 अगस्त को पार्टी की सर्वोच्च इकाई कार्यसमिति की बैठक बुलाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में जहाँ नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा होगी। वहीं यह भी तय किया जायेगा कि पार्टी में अध्यक्ष चुना जाए अथवा कार्यकारी अध्यक्ष बना कर काम चलाया जाए। 

सूत्रों की मानें तो पार्टी के अधिकांश बड़े नेता फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के पक्ष में हैं क्योंकि उनको भरोसा है कि समय आने पर राहुल या प्रियंका इस जिम्मेदारी को संभालने को आगे आएंगे। 

हालांकि, राहुल के इंकार के बाद प्रियंका ने भी साफ़ कर दिया है कि वह अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं हैं बाबजूद इसके कैप्टन अमरिंदर सिंह और शशि थरूर जैसे नेता अभी भी प्रियंका को अध्यक्ष बनाए जाने की बात पर अड़े हैं, इन नेताओं का मानना है वर्तमान समय में गाँधी परिवार के बाहर का व्यक्ति पार्टी को एकजुट नहीं रख पाएगा। 

कार्य समित के सदस्यों ने इन तथ्यों का संज्ञान लिया है और इन सभी मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी। इस महत्त्व पूर्ण मुद्दे के अलावा ताज़ा राजनैतिक घटनाक्रम को भी एजेंडे में शामिल किया जा रहा है जिससे आगे की रणनीति और राज्यों के चुनावों पर चर्चा की जा सके। रणदीप सुरजेवाला के अनुसार बैठक में सोनिया गाँधी ,राहुल और प्रियंका गाँधी भी मौजूद रहेंगी।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह