लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः लोकसभा चुनावों के ऐन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, सांसद मौसम नूर TMC में शामिल

By भाषा | Updated: January 28, 2019 23:31 IST

नूर राज्य में भाजपा को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस के साथ कांग्रेस के गठजोड़ की वकालत कर रही थीं।

Open in App

लोकसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए माल्दा (उत्तर) से पार्टी सांसद मौसम बेनजीर नूर ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

दिवंगत कांग्रेस नेता एबीए गनी खान चौधरी की भतीजी नूर ने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में ममता बनर्जी से मुलाकात की जिसके बाद उनके शामिल होने की घोषणा की गयी।

पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य की 42 सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी। नूर दूसरी बार लोकसभा पहुंची थीं।

नूर राज्य में भाजपा को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस के साथ कांग्रेस के गठजोड़ की वकालत कर रही थीं। वह पिछले साल नवंबर में ममता बनर्जी से मिली थीं जिसके बाद से उनके तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं।

नूर के चाचा अबू हासिम खान चौधरी माल्दा (दक्षिण) से कांग्रेस सांसद हैं और वह तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्षधर हैं।

नूर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं दीदी (ममता) से प्रभावित हूं। मैं राज्य के विकास के लिए उनके निर्देशों पर काम करुंगी। हमें भाजपा से मुकाबला करना है और मुझे पूरा भरोसा है कि तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सभी 42 सीटों पर जीत हासिल करेगी।’’ 

नूर के पार्टी में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि वह पार्टी की महासचिव होंगी और उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर तथा माल्दा में पार्टी का कामकाज संभालेंगी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘वह कल से काम शुरू कर देंगी।’’ 

नूर के तृणमूल कांग्रेस में जाने पर कांग्रेस ने कहा कि तृणमूल राज्य में कांग्रेस को समाप्त करने की कोशिश कर रही है और इस तरह सांप्रदायिक भाजपा का रास्ता तैयार कर रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया