लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पार्टी ने किया बर्खास्त, पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए हुई कार्रवाई

By रुस्तम राणा | Updated: February 3, 2023 16:24 IST

कांग्रेस के मुताबिक परनीत कौर पर यह कार्रवाई पार्टी के खिलाफ गतिविधि में शामिल होने और बीजेपी की सहायता करने के लिए की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी कौर को तीन दिनों के भीतर शॉ कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए कहा हैइस नोटिस में कांग्रेस ने पूछा है कि वह बताएं कि उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निलंबित किया जाएउनके खिलाफ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने की थी शिकायत

चंडीगढ़: कांग्रेस की पटियाला से लोकसभा सांसद और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस के मुताबिक परनीत कौर पर यह कार्रवाई पार्टी के खिलाफ गतिविधि में शामिल होने और बीजेपी की सहायता करने के लिए की गई है। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें तीन दिनों के भीतर शॉ कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। इस नोटिस में कांग्रेस ने पूछा है कि वह बताएं कि उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निलंबित किया जाए।   

पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने कौर को निलंबित करने का फैसला करने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में यह बताने के लिए कहा है कि उन्हें पार्टी से निष्कासित क्यों न किया जाए। अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शिकायत की थी कि कौर भाजपा की मदद करने के मकसद से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी ऐसी ही शिकायत की थी। 

टॅग्स :कांग्रेसपंजाब कांग्रेसअमरिन्दर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी