लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद ने असम में टीका लगावा चुके यात्रियों की कोविड जांच रोकने की अपील की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 13:58 IST

Open in App

राज्यसभा के एक सदस्य ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूरी तरह टीका लगवा चुके लोगों की असम में कोविड-19 जांच रोकने की अपील करते हुए कहा कि यह कदम महज ‘‘संसाधनों की बर्बादी’’ और ‘‘लोगों का उत्पीड़न’’ है तथा इससे टीकाकरण कार्यक्रम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो सकते हैं। कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने यह भी कहा कि पूरी तरह टीका लगवा चुके यात्रियों के असम आने पर रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से कराकर राज्य सरकार विरोधाभासी नीति अपना रही है। बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस पर जोर देते रहे हैं कि कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेने वाले लोग इस संक्रमण से लगभग पूरी तरह सुरक्षित हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन असम में इसके विपरीत राज्य सरकार इस संबंध में विरोधाभासी नीति अपना रही है।’’ सांसद ने कहा कि टीके की दोनों खुराक ले चुके सभी यात्रियों को असम आने पर सभी हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों पर रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच करानी होती है जो ‘‘समय, संसाधन और कार्य बल की बर्बादी तथा साथ ही उत्पीड़न है।’’ उन्होंने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘इसे देखते हुए मैं आपसे मामले में हस्तक्षेप करने और असम के माननीय मुख्यमंत्री को टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों की जांच करके ऐसी बर्बादी को रोकने की सलाह देने का अनुरोध करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?