लाइव न्यूज़ :

Congress MLA Zubair Khan dies: चार बार के विधायक जुबेर खान का निधन, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके थे कांग्रेस एमएलए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2024 15:13 IST

Congress MLA Zubair Khan dies: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने जुबेर खान के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देCongress MLA Zubair Khan dies: Congress MLA Zubair Khan dies: सबसे पहले 1990 में विधायक चुने गए।Congress MLA Zubair Khan dies: दसवीं, बारहवीं व अब सोलहवीं विधानसभा के सदस्य थे।Congress MLA Zubair Khan dies: प्राक्कलन सहित अनेक समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं।

Congress MLA Zubair Khan dies: राजस्थान के अलवर की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का शनिवार सुबह निधन हो गया। खान की पत्नी साफिया जुबेर ने बताया कि उनके शौहर कुछ समय से बीमार थे। खान ने आज सुबह 5.50 बजे अंतिम सांस ली। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने जुबेर खान के निधन पर शोक व्यक्त किया। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘जुबेर खान अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे एवं आखिरी समय तक जनसेवा में लगे रहे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।’’ जुबेर चार बार के विधायक थे। वह सबसे पहले 1990 में विधायक चुने गए। इसके बाद दसवीं, बारहवीं व अब सोलहवीं विधानसभा के सदस्य थे।

वह विधानसभा की प्राक्कलन सहित अनेक समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। अध्ययन के दौरान जुबेर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (नई दिल्‍ली) छात्रसंघ के अध्यक्ष भी थे। जुबेर खान के निधन से राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 65 रह गई है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीट हैं जिनमें से अब सात सीट खाली हैं। पांच विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे और भाजपा के एक विधायक का कुछ समय पहले निधन हो गया था।

टॅग्स :Rajasthan CongressCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?