लाइव न्यूज़ :

'ऐसा लगता है कि गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे हैं', सचिन पायलट ने फिर साधा मुख्यमंत्री पर निशाना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 9, 2023 13:16 IST

सचिन पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत का बयान सुनकर हमें पता चल गया कि आखिर अब तक अशोक गहलोत वसुंधरा राजे के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि वह 11 मई से 5 दिन की जन संघर्ष यात्रा निकालने जा रहे हैं। यह यात्रा अजमेर से शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट ने गहलोत पर फिर साधा निशानाकहा- ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे हैं11 मई से 5 दिन की जन संघर्ष यात्रा निकालने जा रहे हैं पायलट

जयपुर: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच की अदावत एक बार फिर से सतह पर आ गई है। दोनों को जब भी मौका मिलता है एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूकते। सचिन पायलट ने मंगलवार, 9 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा हमला बोला और कहा कि अशोक गहलोत के पिछले भाषण से ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे हैं। 

दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार, 7 मई को दावा किया था कि वसुंधरा राजे और दो अन्य भाजपा नेताओं ने उनकी पार्टी के विधायकों द्वारा 2020 के विद्रोह के दौरान उनकी सरकार को बचाने में मदद की थी। उन्होंने कांग्रेस के बागी विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें भाजपा से लिए गए पैसे वापस करने चाहिए ताकि वे बिना किसी दबाव के अपना कर्तव्य निभा सकें। धौलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को तीन भाजपा नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और विधायक शोभरानी कुशवाह के समर्थन के कारण बचाया जा सका। 

सचिन पायलट ने गहलोत के इसी बयान का जिक्र करके कहा, "एक तरफ ये कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम बीजेपी कर रही थी। दूसरी तरफ कह रहे हैं कि हमारी सरकार वसुंधरा राजे ने बचाई थी। इस बयान में काफी विरोधाभास है। मुझे लगता है कि इसे स्पष्ट करना चाहिए। मैंने पहली बार देखा, अपनी सरकार, अपने विधायक, अपने नेताओं को बदनाम करने का काम हो रहा है। ये समझ से परे है कि कांग्रेस विधायकों को बदनाम किया जा रहा है, जबकि बीजेपी के नेताओं का गुणगान हो रहा है।"

सचिन पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत का बयान सुनकर हमें पता चल गया कि आखिर अब तक अशोक गहलोत वसुंधरा राजे के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि वह 11 मई से 5 दिन की जन संघर्ष यात्रा निकालने जा रहे हैं। यह यात्रा अजमेर से शुरू होगी। यात्रा भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी। इस यात्रा के बाद कोई दूसरा फैसला लिया जाएगा।

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थानवसुंधरा राजेसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप