लाइव न्यूज़ :

प्रदेश में एनपीआर लागू करने को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे कांग्रेस विधायक मसूद

By भाषा | Updated: February 17, 2020 20:26 IST

मध्य प्रदेशः भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस एनपीआर का विरोध कर चुके हैं। इसलिए मध्यप्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार द्वारा इसे प्रदेश में लागू करना गलत है।

Open in App

भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सोमवार को धमकी दी है कि यदि कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य में राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) लागू करने का अपना फैसला वापस नहीं लेगी तो वह समूचे प्रदेश में अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। मसूद ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘केन्द्र सरकार द्वारा लागू किया गया एनपीआर अब मध्यप्रदेश के गजट में भी आ गया है। यह गलत काम हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस एनपीआर का विरोध कर चुके हैं। इसलिए मध्यप्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार द्वारा इसे प्रदेश में लागू करना गलत है। मध्यप्रदेश सरकार के इस निर्णय का हम विरोध करते हैं।

मसूद ने कहा, ‘‘एनपीआर को मध्यप्रदेश में ना लागू किया जाए इसपर मैं अन्य लोगों के साथ मिलकर कमलनाथ से बातचीत करूंगा। यदि उनका (कमलनाथ) निर्णय संतोषजनक नहीं रहा तो मैं 24 से 30 फरवरी के बीच किसी भी एक दिन भोपाल में आंदोलन करूंगा। इसके बाद हम समूचे प्रदेश में इस मांग को लेकर आंदोलन करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि हर 10 वर्ष में होने वाली उस जनगणना से हमें कोई एतराज नहीं है, जिसमें जनगणना वाले आते थे और घर में कितने लोग हैं पता कर चले जाते थे। लेकिन वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार जो एनपीआर लाई है, उसमें लोगों से उनके बाप एवं दादा के नाम सहित छह अन्य सूचना मांगी जाएगी। इस प्रकार की जनगणना नहीं की जानी चाहिए। हम इसका विरोध करते हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसनेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?