लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेतृत्व चुनावों के बाद राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन पर कर रहा है गंभीरता से विचार

By शीलेष शर्मा | Updated: February 22, 2022 19:16 IST

कांग्रेस राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी सचिन पायलट को दे कर अशोक गहलोत को केंद्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव के बाद राजस्थान में कांग्रेस सचिन पायलट को दे सकती है सत्ता की चाबीगहलोत को पार्टी केंद्रीय स्तर पर दे सकती है कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नई दिल्ली: चुनावों की गहमा गहमी के बीच कांग्रेस नेतृत्व पार्टी के संघटन को मजबूत करने और आंतरिक गुटबाजी पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पार्टी आलाकमान बड़े स्तर पर बदलाव करने की तैयारी में है। इस क्रम में राजस्थान का नाम सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान को समाप्त करने के इरादे से पार्टी राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी सचिन पायलट को दे कर अशोक गहलोत को केंद्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है। जब सचिन पायलट से इस पर टिप्पड़ी मांगी तो उन्होंने कहा कि अपनी चिंताओं से वह नेतृत्व को अवगत करा चुके हैं। पार्टी नेतृत्व उसी दिशा में कदम उठा रहा है। 

चुनावों के कारण कुछ फैसले चुनावों के बाद होने की उनको उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष 2023 में राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने हैं पार्टी का मानना है कि इस बदलाव से एक तरफ सत्ता विरोधी माहौल को रोका जा सकेगा तो दूसरी तरफ एक साल में नई जिम्मेदारी संभालने वाले को पर्याप्त समय भी मिल सकेगा। 

दरअसल पायलट और गहलोत के बीच लंबे समय से 36 का आंकड़ा बना हुआ है जिससे नाराज़ हो कर पिछले दिनों सचिन ने बगावत कर दी थी लेकिन प्रियंका और राहुल के हस्तक्षेप के बाद उनको मना लिया गया था।

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे