लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए सीट तलाश करने में जुटी कांग्रेस, जून में खत्म होगा कार्यकाल!

By संतोष ठाकुर | Updated: May 14, 2019 07:26 IST

मनमोहन सिंह इस समय असम से राज्यसभा सांसद हैं और राज्य में इस समय जो राजनैतिक स्थिति है उसके लिहाज से उनका वहां से फिर से चुनकर आना नामुमकिन है।

Open in App
ठळक मुद्देमनमोहन सिंह का कार्यकाल जून के मध्य में खत्म हो रहा है। असम से राज्यसभा की दो सीट कांग्रेस के पास है।इनमें से एक का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करते हैं तो दूसरी सीट एस. कुजुर के पास है।

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही कांग्रेस के लिए एक और बड़ी चुनौती सामने आने वाली है। उसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए राज्यसभा की सीट तलाश करनी होगी क्योंकि जून के मध्य में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। वह इस समय असम से राज्यसभा सांसद हैं और राज्य में इस समय जो राजनैतिक स्थिति है उसके लिहाज से उनका वहां से फिर से चुनकर आना नामुमकिन है।

असम से राज्यसभा की दो सीट कांग्रेस के पास है। इनमें से एक का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करते हैं तो दूसरी सीट एस. कुजुर के पास है। दोनों का कार्यकाल जून के मध्य में खत्म हो रहा है। राज्य में इस समय भाजपा की सरकार है। ऐसे में जीत के लिए जरूरी पहली वरीयता के 43 मत मिलना कांग्रेस उम्मीदवार के लिए नामुमकिन होगा। ऐसे में यह निश्चित है कि अगर कांग्रेस यहां से उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाती है तो उनकी जीत शायद ही संभव हो पाए। ऐसे में कांग्रेस के सामने चुनौती है कि उन्हें किस राज्य से राज्यसभा में लेकर आए।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम कर्नाटक या किसी अन्य दक्षिणी राज्य से उन्हें राज्यसभा में लाने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन यह भी देखना होगा कि क्या वह स्वयं राज्यसभा में आने के इच्छुक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सीट इसलिए कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इस आम चुनाव में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला करने के लिए वह कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर सामने आए हैं।

उन्होंने न केवल मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को विध्वसंक बताया बल्कि यह भी कहा कि इससे अर्थव्यवस्था धीमी हो गई है।  यह माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें अपनी पकड़ वाले किसी राज्य से राज्यसभा में लाने का प्रयास करेगी।  लेकिन इन राज्यों में भी भाजपा से उसे चुनौती मिलने की संभावना है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि कांग्रेस उन्हें किस राज्य से उच्च सदन में लाने का निर्णय करती है।

टॅग्स :मनमोहन सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराज्य सभाअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत