लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस ने देश को किया गुमराह: शाहनवाज हुसैन

By भाषा | Updated: August 30, 2018 12:44 IST

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां कहा कि नोटबंदी की सबसे बड़ी सफलता यह है कि ‘अनएकाउंटेड मनी अब काउंटेड’ हो गया यानी बिना लेखा जोखा वाले बेहिसाबी धन का लेखाजोखा हो सका ।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: कांग्रेस पर नोटबंदी के मुद्दे पर देश को ‘‘गुमराह’’ करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने गुरुवार को दावा किया कि इस कदम से काला धन बैंकों में जमा हुआ, आयकर संग्रह में वृद्धि हुई और बिना लेखा जोखा वाले बेहिसाबी धन का लेखाजोखा हो सका ।

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां कहा कि नोटबंदी की सबसे बड़ी सफलता यह है कि ‘अनएकाउंटेड मनी अब काउंटेड’ हो गया यानी बिना लेखा जोखा वाले बेहिसाबी धन का लेखाजोखा हो सका।

उन्होंने कहा कि इससे मुखौटा कंपनियों पर कार्रवाई करने में मदद मिली और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिला।भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि नवम्बर 2016 में की गई नोटबंदी के कारण काले धन का पता लगाने में मदद मिली और कई लाख संदिग्ध बैंक खातों को जांच के तहत लाने की पहल की गई ।

उन्होंने कहा कि आयकर नहीं भरने वाले 2.09 लाख से अधिक लोगों ने अपना रिटर्न दाखिल किया और कर संग्रह में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पांच लाख से अधिक मुखौटा कंपनियां बंद हो गईं। हुसैन ने कहा कि कर अदा न करने वालों की तादाद करीब करीब दोगुना हो गई है। इसके बावजूद कांग्रेस इस विषय पर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता हकीकत को समझती है।

आरबीआई ने कहा था कि 500 और 1,000 रुपये के चलन से बाहर हुए 99.3 प्रतिशत नोट बैंकिग प्रणाली में वापस आ गये हैं। इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी मांगने की मांग की है।

टॅग्स :नोटबंदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह