लाइव न्यूज़ :

टीएमसी में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस नेता, सीएम ममता बनर्जी विपक्ष का नया मोर्चा बनाने में जुटीं, शरद पवार, प्रशांत किशोर, यशवंत सिन्हा की भूमिका

By शीलेष शर्मा | Updated: November 25, 2021 19:38 IST

कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में और राजस्थान में भी कोशिश की गयी। टीएमसी गोवा में पिछला चुनाव लड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को न केवल मेघालय में बल्कि पूरे पूर्वोत्तर में तोड़ने की साजिश रची गयी है।लोकतंत्र में लोग आपको निर्वाचित करते हैं।पवार के अलावा यशवंत सिन्हा सहित दूसरे नेता थे।

नई दिल्लीः मेघालय के 12 कांग्रेस विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पिछले कई माह से कांग्रेस के बड़े नेता टीएमसी में शामिल हो रहे हैं। पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस को अलग -थलग कर एक नया विपक्षी मोर्चा खड़ा करने की कोशिश में जुट गयी हैं।

 

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस मोर्चे को खड़ा करने में शरद पवार, प्रशांत किशोर, यशवंत सिन्हा के अलावा कांग्रेस ग्रुप 23 के कुछ बड़े नेताओं की भूमिका बनी हुई है। सूत्रों ने यह भी साफ किया कि गुलाम नबी आज़ाद, आनंद शर्मा सहित जिन कांग्रेस के नेताओं ने पिछले दिनों शरद पवार के आवास जो बैठकें की, जिसमें पवार के अलावा यशवंत सिन्हा सहित दूसरे नेता थे।

उसी बैठक में इस नये मोर्चे को बनाने की रणनीति तय हो गयी थी। प्राप्त खबरों के अनुसार टीएमसी विभिन्न राज्यों में कांग्रेस नेताओं को तोड़ कर टीएमसी में शामिल कर रही है उसके पीछे कांग्रेस के ग्रुप 23 के नेता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मेघालय में मुकुल संगमा के साथ जिन कांग्रेस विधायकों ने टीएमसी का दामन थामा है।

उन्होंने स्वीकार किया कि इस दल बदल में प्रशांत किशोर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश में ममता सपा के साथ मात्र 10 सीटें लेकर चुनावी गठबंधन कर रही हैं ताकि नये मोर्चे में सपा को शामिल किया जा सके।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने दावा किया कि पंजाब में ममता अमरिंदर सिंह से भी संपर्क कर रहीं हैं। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में ममता विपक्ष का चेहरा होंगी। टीएमसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली यात्रा के बाद शरद पवार से मुलाकात करेंगी, जिसमें इस नये मोर्चे के गठन की प्रक्रिया को धार दी जा सकती है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकातामेघालयकांग्रेसBJPयशवंत सिन्हाप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर