लाइव न्यूज़ :

राहुल की भाषा से कांग्रेस के तमाम नेता असहज, अनौपचारिक बातचीत में बोले- यह कांग्रेस की भाषा नहीं

By शीलेष शर्मा | Updated: February 7, 2020 23:33 IST

कोई नेता औपचारिक तौर पर टिप्पणी करने को तैयार नहीं है लेकिन अनौपचारिक बातचीत में वे मानते है कि राहुल ने जिस भाषा का प्रयोग किया वह कांग्रेस की भाषा नहीं है. बावजूद इसके राहुल सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपने हमले को तेज करने में जुटे है.

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता राहुल की भाषा को लेकर खासे नाराज़ है.कोई नेता औपचारिक तौर पर टिप्पणी करने को तैयार नहीं है लेकिन अनौपचारिक बातचीत में वे मानते है कि राहुल ने जिस भाषा का प्रयोग किया वह कांग्रेस की भाषा नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘डंडे’ वाले बयान को लेकर भले ही समूची कांग्रेस राहुल के बचाव में उतर आई हो लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता राहुल की भाषा को लेकर खासे नाराज़ है.

हालांकि कोई नेता औपचारिक तौर पर टिप्पणी करने को तैयार नहीं है लेकिन अनौपचारिक बातचीत में वे मानते है कि राहुल ने जिस भाषा का प्रयोग किया वह कांग्रेस की भाषा नहीं है. बावजूद इसके राहुल सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपने हमले को तेज करने में जुटे है.

लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की टिप्पणी से हुए हंगामे के बाद कांग्रेस सांसद माणिक टेगौर ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री से जो सवाल पूछा गया उसके जवाब देने की जगह उन्होंने राजनैतिक वक्तव्य देना शुरू कर दिया जिसका कोई सरोकार उस सवाल से नहीं था जो राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के बावत पूछा था. 

उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने उनके साथ हाथापाई की जिसकी जांच स्वयं लोकसभा अध्यक्ष संसद के सीसीटीवी फुटेज से कर सकते है.

टेगौर ने ऐसे सांसदों के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की.

राहुल गांधी ने भी अपनी टिप्पणी को जायज ठहराते हुए संसद परिसर में कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा कि संसद के बाहर का वक्तव्य था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जो टिप्पणी की वह प्रधानमंत्री के पद के अनुकूल उनका बर्ताव नहीं था. 

राहुल का मानना था कि प्रधानमंत्री का विशेष दर्जा होता है और वह विशेष रूप से व्यवहार करता है. लेकिन मोदी का बर्ताव उस पद के अनुरूप नहीं था. राहुल ने आरोप लगाया कि उनको दबाया जा रहा है और संसद में बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है. 

उनका यह भी आरोप था कि बार-बार प्रधानमंत्री से युवकों के रोजगार का सवाल पूछा जा रहा है लेकिन वे मौन नहीं तोड़ रहे है और भटकाने की कोशिश कर रहे है. कभी नेहरू की बात करते है कभी पाकिस्तान की तो कभी बंगलादेश की लेकिन रोजगार के मुददे पर कुछ नहीं बोलते.

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीमोदी सरकारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर