लाइव न्यूज़ :

धन शोधन मामला: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या ED के सामने हुई पेश

By भाषा | Updated: September 12, 2019 13:33 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के मामले में कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री डीके शिवकुमार को हिरासत में लिया है। गुरुवार (12 सितंबर) को डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या ईडी के सामने पेश हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री डीके शिवकुमार बीते तीन सितंबर से ईडी की हिरासत में हैं।धनशोधन के मामले में डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या ईडी के सामने पेश हुई।

कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या अपने पिता के खिलाफ धन शोधन के मामले की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रबंधन विषय से स्नातक पास 22 वर्षीय ऐश्वर्या से पूछताछ की जाएगी और उसका बयान धन शोधन निरोधक कानून के तहत दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उससे सिंगापुर यात्रा के संबंध में शिवकुमार द्वारा पेश किए दस्तावेजों और बयानों को लेकर पूछताछ की जाएगी। शिवकुमार ने अपनी बेटी के साथ 2017 में सिंगापुर की यात्रा की थी।

ऐश्वर्या अपने पिता के शैक्षिक ट्रस्ट में न्यासी हैं। उन्होंने बताया कि इस ट्रस्ट के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति और कारोबार है और यह कई इंजीनियरिंग तथा अन्य कॉलेजों का संचालन करता है। ऐश्वर्या इनके पीछे मुख्य शख्स है।

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री को तीन सितंबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था और वह एजेंसी की हिरासत में हैं।

केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार, नयी दिल्ली में कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमनतैया और अन्यों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

आयकर विभाग ने कथित कर चोरी और हवाला लेनदेन के लिए बेंगलुरु की एक अदालत में शिवकुमार और अन्यों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था जिसके आधार पर आपराधिक मामला दायर किया गया।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल