लाइव न्यूज़ :

भाजपाई सत्ता की सरपरस्ती, देश की सांस्कृतिक राजधानी मध्यप्रदेश में अपराधियों का राज: कांग्रेस

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 25, 2023 20:45 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर निशाना।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर शिवराज सरकार पर हमला बोलाउन्होंने कहा, मध्यप्रदेश देश में 14052 अपराधों के साथ बाल अपराध में नंबर एक पर है बोले- क्राईम रेट भी देश के सभी राज्यों में मध्यप्रदेश में सबसे अधिक  44.4 प्रतिशत है

इंदौरः 25 मार्च, देश के गृह मंत्री अमित शाह मप्र के दौरे पर हैं। तब उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए कि उन्हीं के गृह मंत्रालय की रिपोर्ट इस बात की गवाही दे रही है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की सरपरस्ती में मप्र जो देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी के रूप में पहचाना जाता था, उस पर अपराधियों का राज कैसे स्थापित हो गया।

उपरोक्त आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर लगाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अपराध की यह परिस्थितियां निर्मित हो गई हैं कि हर श्रेणी का अपराध चाहे वह हत्या हो, हत्या का प्रयास हो, बलात्कार हो, अपहरण हो, डकैती हो अर्थात सभी प्रकार के जघन्य अपराधों में मप्र शीर्ष की श्रेणी में आने लगा है। 

उन्होंने कहा, मप्र में मासूमों को अगवा कर बलात्कार किया जा रहा है, उन्हें पत्थरों से कुचला जा रहा है। सरेराह हत्याओं का दौर जारी है। माफिया सरकारी अधिकारियों पर भी प्राणघातक हमले कर रहे हैं। सरकार की सरपरस्ती में अपराधी मध्यप्रदेश का मान-मर्दन कर रहे हैं और मामा सरकार मौन साधे अपराधियों के साथ खड़ी हो गयी।

पूर्व मंत्री ने कहा, बीते 17 वर्षों के दौरान मामा राज में 38 हजार से अधिक हत्यायें, 60 हजार के लगभग बलात्कार, 67 हजार से अधिक अपहरण की घटनाएं हुई, 38 हजार से अधिक हत्या के प्रयास और 29 हजार से अधिक डकैतियां, 3 लाख 30 हजार से अधिक जघन्य अपराध तथा 39 लाख 87 हजार से अधिक आईपीसी के अपराध हुए हैं।

उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार के सत्ता में आने के बाद अपहरण की घटना जो 2003 में 584 होते थे, वह 2021 में बढ़कर 9511 प्रतिवर्ष होने लगे। जिसमें से 6139 महिलाएं हैं। इतना ही नहीं 5221 बच्चे प्रतिवर्ष गायब होने लगे। मप्र में 24480 महिला अपराध प्रतिवर्ष होने लगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, मध्यप्रदेश में मामा जी के राज में हालात यह है कि जब वे सत्ता में आये थे तो महिलाओं के खिलाफ मात्र 7000 मुकदमे लंबित थे आज वह 2021 में बढ़कर 1,04,212 हो गये हैं और केस पेंडेंसी प्रतिशत 88.8 प्रतिशत है और कन्विक्शन का रेट मात्र 33.5 प्रतिशत है अर्थात 66 प्रतिशत के अधिक महिलाओ पर अपराध करने वालों के साथ बेशर्म मामा सरकार खड़ी हो जाती है।

उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश देश में 14052 अपराधों के साथ बाल अपराध में नंबर एक पर है और बाल अपराध का क्राईम रेट भी देश के सभी राज्यों में मध्यप्रदेश में सबसे अधिक  44.4 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश देश के उन तीन शीर्ष राज्यों में है, जहां बच्चों की सर्वाधिक हत्या होती है। मप्र में प्रतिवर्ष 8224 बच्चों का अपहरण हो रहा है। 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, बीते तीन साल में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ 19413 अपराध / एट्रासिटी की घटनाएं घटित हुई हैं, वहीं आदिवासी भाईयों के साथ 6950 अपराध/ एट्रासिटी की घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने कहा, न्याय व्यवस्था का यह हाल है कि मध्यप्रदेश में साल के अंत में 929812 आईपीसी के क्राइम पेंडिंग थे और लंबित मुकदमो का प्रतिशत 87.4 प्रतिशत है। जब प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी तब माफिया मुक्ति अभियान प्रारंभ किया था। जिसमें 11 प्रकार के माफियाओं जैसे ड्रग माफिया, भू-माफिया, वसूली/ फिरौती माफिया, शराब माफिया, मिलावट माफिया, माईनिंग माफिया, चिटफंड माफिया, रेत माफियाओं को नेस्तनाबूत कर अपराध मुक्त मप्र की ओर कदम बढ़ाया। 

वर्मा ने कहा, कमलनाथ सरकार के इस कदम से एक ही वर्ष में हत्याओ में 3.5 प्रतिशत की कमी आई, हत्या के प्रयासों में 3.93 प्रतिशत की कमी आई, डकैती में 20.37 प्रतिशत की कमी आई, महिलाओं से छेड़छाड़ के मामलों में 12.96 प्रतिशत की कमी आई। वहीं ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान प्रारंभ किया गया। 

उन्होंने कहा, एक ही वर्ष में स्मैक, अफीम, गांजा, गांजा पौधा, अफीम पौधा, चरस, डोंडा चूरा एवं कैमिकल ड्रग्स के कुल 3270 प्रकरण दर्ज किये गये और 4051 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 426 आरोपियों के पास से 11.71 किलोग्राम स्मैक पकड़ी गई, 134 आरोपियों के पास से 171 किलोग्राम अफीम पकड़ी गई, 2903 आरोपियों से 9310 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया। वहीं 339 आरोपियों के पास से 34875 किलोग्राम डोंडा चूरा तथा 121 आरोपियों के पास से 113448 नग कैमिकल्स ड्रग्स पकड़े गये।

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशशिवराज सरकारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?