लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया उन्हें कैसी चाहिए शादी के लिए लड़की, कहा- मेरी होनी वाली पत्नी... , अपना पसंदीदा खाना भी किया शेयर

By आजाद खान | Updated: January 23, 2023 14:43 IST

इंटरव्यू में बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है उन्हें खाने में तंदूरी पंसद है और वे कटहल और मटर से परहेज करते है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल में हुए इंटरव्यू में राहुल गांधी को अपनी शादी को लेकर बात करते हुए देखा गया है। इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उनकी होने वाली पत्नी कैसी होनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें कौन सा खाना पसंद है और किस चीज से वे परहेज करते है।

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर एक बार से बोला है और इस बार उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें कैसे लड़की चाहिए। दरअसल, कांग्रेस नेता एक निजी यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे जिसमें उनसे हर तरह के सवाल पूछे गए थे।

इस दौरान उनसे उनकी शादी को लेकर भी पूछा गया तो वह इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि जैसे ही उनको कोई इंटेलिजेंट लड़की मिल जाएगी वे शादी कर लेंगे। यही नहीं राहुल गांधी ने इंटरव्यू के दौरान कई निजी सवाल के भी जवाब दिए और अपने माता-पिता की शादी का भी जिक्र किया है। 

शादी करने वाले सवाल पर क्या बोले कांग्रेस नेता

आपको बता दें कि इंटरव्यू के दौरान जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि जब उन्हें सही लड़की मिल जाएगी तो वह शादी कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी शादी करने के लिए शर्त यही है कि वह लड़की इंटेलिजेंट होनी चाहिए। 

इंटरव्यू में राहुल गांधी ने अपने माता पिता के विवाद के बारे में भी बोला है और कहा है कि उनकी शादी बहुत ही शानदार रही थी, ऐसे में शादी को लेकर उनका ख्याल बहुत ऊंचा है। ऐसे में वे अपने लिए भी ऐसा ही एक साथी चाहते है। 

राहुल गांधी ने साझा किया यात्रा के दौरान का अनुभव, पसंदीदा खाना

इस इंटरव्यू में कांग्रेस नेता ने देश की संस्कृति और खानपान के अनुभव का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि देश का कल्चर केवल राज्यों के सीमा पर नहीं बल्कि राज्यों के अंदर भी बदलता है। ऐसे में उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए इसे तपस्या बताया है और कहा है कि हमारे देश की संस्कृति में तपस्या का बहुत बड़ा महत्व है। 

यही नहीं इंटरव्यू में राहुल गांधी ने अपने पसंदीदा खाना भी बताया है और कहा कि खाने में उन्हें तंदूरी पंसद है। इसके अलावा उन्हें चिकन टिक्का, सीख कबाब और अच्छे आमलेट भी काफी पसंद है। उन्होंने यह भी बताया कि खाने में उन्हें कटहल और मटर नापंसद है। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रायू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?