लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दी सफाई, कहा-राहुल गांधी के कहने पर गया था पाकिस्तान

By भाषा | Updated: December 1, 2018 03:33 IST

सिद्धू के दौरे से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चिढ़े हुए हैं, उन्होंने कहा था कि अपने मंत्रिमंडल के सदस्य सिद्धू को उन्होंने अमृतसर में एक धार्मिक कार्यक्रम पर ग्रेनेड हमले में तीन लोगों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान जाने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। सिंह ने इस हमले के लिये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार बताया था।

Open in App

अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर बढ़ते विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि करतारपुर साहिब गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिये उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां भेजा था और इसलिए वही उनके ‘‘कप्तान’’ हैं ।सिद्धू के दौरे से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चिढ़े हुए हैं, उन्होंने कहा था कि अपने मंत्रिमंडल के सदस्य सिद्धू को उन्होंने अमृतसर में एक धार्मिक कार्यक्रम पर ग्रेनेड हमले में तीन लोगों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान जाने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। सिंह ने इस हमले के लिये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार बताया था।सिद्धू से जब उनके पाकिस्तान दौरे पर अमरिंदर सिंह की असहमति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यहां कहा, ‘‘राहुल गांधी मेरे कप्तान हैं। मुझे उन्होंने ही पाकिस्तान भेजा था। राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर सिंह) के भी कैप्टन हैं ।’’ उन्होंने कहा कि शशि थरूर, हरीश रावत और रणदीप सुरजेवाला सहित 50 से 100 कांग्रेसी नेताओं ने इस दौरे के लिये उनकी पीठ थपथपाई। कांग्रेस नेता ने हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री को ‘‘पिता-तुल्य’’ करार दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान की ‘‘गुगली’’ के दबाव में करतारपुर समारोह में भारत को अपने दो मंत्रियों को भेजना पडा, इसके बारे में पूछने पर सिद्धू ने कहा, ‘‘आप एक बल्लेबाज को कैसे गुगली फेंकते हैं । मैने कभी ऐसी गेंद नहीं छोड़ी ।’’ खालिस्तान नेता गोपाल सिंह चावला के साथ तस्वीर विवाद पर पंजाब के मंत्री ने कहा कि दस हजार लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और वह उस व्यक्ति को नहीं जानते हैं ।उन्होंने कहा, ‘‘जब दस हजार लोग आपके साथ सेल्फी ले रहे हैं तो आपको कैसे पता चलेगा कि चावला कौन है ? कैसे ? यह पूरी तरह बकवास है । पिछली बार जब मैं पाकिस्तान गया था, मैं किसी के साथ बैठा था वह भी विवादास्पद था ।सिद्धू ने कहा, ‘‘क्या मुझे देखना है कि मैं कहां बैठा हूं । जब आप दूसरे देश में जा रहे हैं तो आपकी देख रेख वे करते हैं । मेरे पास कोई आ सकता है....मैं उसका दिल नहीं तोड़ सकता हूं....यहां आओ और एक तस्वीर लो ।’’ उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की पहचान चावला के रूप में की गयी है वह पूरे दौरे में ‘‘हर जगह’’ मौजूद था । वह केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ भी था ।यह पूछे जाने पर कि इमरान खान ने कहा है कि वह(सिद्धू) पाकिस्तान में आसानी से चुनाव जीत सकते हैं, कांग्रेस नेता ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के कहने का मतलब था कि वह (सिद्धू) उस देश में भी बहुत लोकप्रिय हैं और इसलिए वहां की आवाम उन्हें प्यार करती है ।उन्होंने कहा, ‘‘मैने यहां छह चुनाव जीते हैं । एक लोकिप्रिय व्यक्ति ही छह चुनाव जीत सकता है । स्मृति इरानी (केंद्रीय मंत्री) से पूछिये कितने चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की है ।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूराहुल गांधीअमरिंदर सिंहपंजाबकरतारपुर साहिब कॉरिडोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत