लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अनुच्छेद 370 को बताया असंवैधानिक, कहा- कश्मीर के विलय के समय नेहरू ने किए थे कुछ वादे

By स्वाति सिंह | Updated: August 6, 2019 12:02 IST

राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में मंगलवार को मोदी सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर से संबंधित संकल्प और विधेयक पेश किया गया। मनीष तिवारी ने  इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरूने कश्मीर को बहरत का अभिन्न अंग बनाया था।

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान लोकसभा में मौजूद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने  इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरूने कश्मीर को बहरत का अभिन्न अंग बनाया था। 

उन्होंने कहा 'साल 1947 में आजादी के बाद तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद और जूनागढ़ के विलय के दौरान संवेदनशील स्थिति उत्पन्न हुई। लेकिन जम्मू-कश्मीर की स्थिति इन दोनों राज्यों से अलग थी।'

उन्होंने कहा 'भारत ने जम्मू-कश्मीर के विलय के वक्त कुछ वादे किए थे। इसलिए उस दौरान जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष संविधान की संरचना हुई थी।' मनीष तिवारी ने कहा 'जम्मू-कश्मीर के महाराजा ने घुटने टेकने और पाकिस्तान के साथ जाने की जगह धर्म निरपेक्ष भारत को चुना था।' उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की विधानसभा से चर्चा किए बिना राज्य की सरहदों में बदलाव की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि लोकसभा में मंगलवार को मोदी सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर से संबंधित संकल्प और विधेयक पेश किया गया। कांग्रेस ने सदन के अपने सभी सदस्यों को व्हिप जारी कर उपस्थित रहने को कहा था। गौरतलब है कि सरकार मंगलवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों को विभाजित करने से संबंधित संकल्प और विधेयक पेश किया है। इससे पहले राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी।

 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलकांग्रेसधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह