लाइव न्यूज़ :

PAK में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का दावा, NRC-NPR पर मोदी-शाह के बीच मतभेद

By स्वाति सिंह | Updated: January 15, 2020 22:20 IST

लाहौर में एक पैनल चर्चा के दौरान दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच एनपीआर और एनआरसी को लेकर मतभेद है। समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक सोमवार को मणिशंकर पाकिस्तान में एक डिबेट में शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में भी NRC-NPR का जिक्र किया

अपने बयान को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बुधवार को मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में भारत के आंतरिक मामलों पर चर्चा करके आलोचनाओं को आमंत्रित किया है। उन्होंने लाहौर में एक पैनल चर्चा के दौरान दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच एनपीआर और एनआरसी को लेकर मतभेद है। समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक सोमवार को मणिशंकर पाकिस्तान में एक डिबेट में शामिल हुए थे। यहां वह पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के सहयोगी भी मौजूद थे। मणिशंकर के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है।

चर्चा के दौरान मणिशंकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में एनपीआर को एनआरसी लाने के रास्ते के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा 'संसद में गृह मंत्री ने कहा और लिखित में आश्वस्त भी किया कि यह एनआरसी के पहले का कदम है।'

साथ ही उन्होंने दावा किया 'इस मुद्दे को लेकर दो लोगों में दरार है जो कि देश में हिंदुत्व का चेहरा हैं। मुझे लगता है कि हमने कई चीजें होते देखी हैं, जो लोग मुझे पसंद करते हैं उन्हें लगेगा कि ये चीजें अंतरराष्ट्रीय रूप से सही नहीं है और मेरे ख्याल से मोदी इसे आसानी से जारी रख सकते हैं।'

'कातिल' बोल चर्चा में मणिशंकर अय्यर

इससे पहले मंगलवार को उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह उनके साथ हैं और देखेंगे कि किसका हाथ मजबूत है, हमारा या उस 'कातिल' का। उनके इस बयान के बाद जब मौजूद पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह 'कातिल' किसे कह रहे थे तो वह सवालों को टाल गए थे।

अय्यर दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि उनके लिए वह जो कुछ भी कर सकते हैं, उसे करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा 'जो कुछ भी आपके लिए कर सकता हूं वो करने के लिए तैयार हूं, यह वायदा करता हूं, आप सबके सामने वायदा करता हूं। जो कुछ भी सहारा आप मुझसे चाहते हैं, वो मैं देने को तैयार हूं। और जो भी कुर्बानियां देनी हो, उसमें मैं भी शामिल होने को तैयार हूं। अब देखें कि किसका हाथ मजबूत है, हमारा या उस कातिल का।' इससे पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'नीच' और 'चायवाला' शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं।

 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नरेंद्र मोदीअमित शाहपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?