लाइव न्यूज़ :

CM शिवराज के काफिले पर हुए हमले पर बोले कमलनाथ, जनता के गुस्से का प्रतीत है ये पथराव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 18, 2018 20:00 IST

कमलनाथ ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव की घटना की वे निंदा करते हैं।

Open in App

राजेंद्र पराशरभोपाल, 18 सितंबर: मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव की घटना जनता का आक्रोश है। 

कमलनाथ ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव की घटना की वे निंदा करते हैं।  लेकिन यह देखना चाहिए कि जनता का आक्रोश सरकार के प्रति बढ़ता जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जनता कहीं न कहीं खुद को ठगा महसूस कर रही है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं हो रही है। 

वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है।  उन्होंने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव किया गया अब मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने यह नहीं बताया कि महिदपुर में उनके रथ पर किसने पत्थर फिंकवाए।  

किसने मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रही। यहां उल्लेखनीय है कि 2 अक्तूबर को शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान रथ पर पथराव होने के बाद अजय सिंह पर भाजपा की ओर से सीधा हमला बोला गया था, इसके पीछे घटना चुरहट जो कि उनका निर्वाचन क्षेत्र है का होना था। 

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने महिदपुर की इस घटना पर कांग्रेस पर प्रहार किया। पवैया ने कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले पर कांग्रेस हमला करा रही है।  उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की निकृष्ट राजनीति है। 

 

(राजेंद्र पराशर लोकमत समाचार के संवादाता हैं) 

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप