लाइव न्यूज़ :

'कोई भी कांग्रेस को खत्म नहीं कर सकता', पार्टी के संकटमोचन डीके शिवकुमार को MP के विधयाकों पर विश्वास, कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: March 11, 2020 13:57 IST

कांग्रेस को जबरदस्त झटका देते हुए पार्टी के प्रमुख युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है । सिंधिया के साथ ही उनके समर्थक पार्टी के 22 विधायकों के इस्तीफे से राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि कोई भी कांग्रेस को खत्म नहीं कर सकता।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है ।

मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी भूचाल के बाद भी कांग्रेस नेताओं में उम्मीद की किरण बाकी है। बेंगलुरु में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि कोई भी कांग्रेस को खत्म नहीं कर सकता। शिवकुमार ने कहा 'नेता आते-जाते रहते हैं। इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। सभी विधायक (मध्य प्रदेश) जो यहां हैं, वे अपनी सदस्यता नहीं खोना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि वे समझ जाएंगे और वापस जाकर अपनी सरकार को बचाएंगे। 

कांग्रेस को जबरदस्त झटका देते हुए पार्टी के प्रमुख युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है । सिंधिया के साथ ही उनके समर्थक पार्टी के 22 विधायकों के इस्तीफे से राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले 49 वर्षीय सिंधिया केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं । उनकी दादी दिवंगत विजय राजे सिंधिया इसी पार्टी में थीं। ऐसी अटकले हैं कि सिंधिया को राज्यसभा का टिकट दिया जा सकता है और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है। 

कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण पार्टी के महासचिव एवं पूर्ववर्ती ग्वालियर राजघराने के वंशज ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया । मंगलवार सुबह जब पूरा देश होली का जश्न मना रहा था, तभी सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। बैठक में क्या बातचीत हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। हालांकि, भाजपा सूत्रों ने कहा कि सिंधिया से लंबी बातचीत करने का भगवा पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं का फैसला इस बात को दर्शाता है कि वे उन्हें (सिंधिया को) कितना महत्व देते हैं जिन्हें राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है।

CM कमलनाथ का दावा- चिंता की बात नहीं, हमारे पास बहुमत

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी दावा किया है कि उनके पास बहुमत है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। सीएम कमलनाथ ने कहा है कि चिंता की बात नहीं है, हमारे पास बहुमत है। उन्होंने कहा है कि विधायकों को कैद किया गया है। कांग्रेस के काकोड़िया से विधायक ( MLA)अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार रहेगी। अर्जुन सिंह ने कहा, ''कमलनाथ सरकार रहेगी। 16 तारीख को देखिएगा, जितने नंबर थे उतने ही रहेंगे। सब वापस आएंगे। जाने दीजिए उन्हें(सिंधिया),पुराना इतिहास है, जनसंघ उन्हीं के घर से पैदा हुआ था।अकेले जाने से कुछ नहीं होता, अब राजा-महाराजा के दिन गए।''

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने भी दावा कि है कि हमारे पास गिनती है, जो हम विधानसभा के पटल पर साबित कर देंगे, नंबर की कोई कमी नहीं है। बेंगलुरु वाले विधायक हमारे साथ हैं, वो कांग्रेस के साथ हैं। विधानसभा में हम अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। बीजेपी के विधायक भी हमारे टच में हैं। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियामध्य प्रदेशकर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं