लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: चलते-चलते अचानक जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान घटी घटना, क्लिप हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2022 16:42 IST

इस घटना पर बोलते हुए कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा है कि "मध्यप्रदेश की सड़कें वॉशिंगटन डीसी से बेहतर नहीं, बल्कि हत्यारी सड़कें हैं। खराब सड़कों के कारण मैं राज्य में खुद तीन बार गिरते-गिरते बचा हूँ।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के गिरने की खबर सामने आई है। ऐसे में खराब सकड़ों का हवाला देते हुए इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। इस पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है और पार्टी पर तंज कसा है।

भोपाल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को सड़क किनारे के एक रेस्तरां की ओर जाते वक्त भीड़ के बीच जमीन पर गिर पड़े। हालांकि, चश्मदीदों के मुताबिक, उन्हें चोट नहीं आई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें सहारा देकर फौरन उठा लिया है। 

दिग्विजय सिंह के गिरने पर कांग्रेस ने क्या कहा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने सिंह के जमीन पर गिरने के लिए खराब सड़कों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। उधर, भाजपा का दावा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की के कारण सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान ऐसे हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। 

क्या है पूरा मामला

चश्मदीदों ने बताया कि "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ से घिरे सिंह उस वक्त जमीन पर गिर पड़े, जब वह चाय काल के दौरान बड़वाह के पास सड़क किनारे के एक रेस्तरां में जा रहे थे। 

घटना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा,"दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अब तक चार बार जमीन पर गिर चुके हैं। हालांकि, मध्यप्रदेश में वह पहली बार गिरे हैं और इसका कारण राज्य की खराब सड़कें भी हैं।" 

मध्यप्रदेश की सड़कें वॉशिंगटन डीसी से बेहतर नहीं- बोले जयराम रमेश

इस पर बोलते हुए जयराम रमेश ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक पुराने बयान का हवाला दिया जिसमें चौहान ने कहा था कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी की सड़कों से बेहतर हैं। रमेश ने कहा,"मध्यप्रदेश की सड़कें वॉशिंगटन डीसी से बेहतर नहीं, बल्कि हत्यारी सड़कें हैं। खराब सड़कों के कारण मैं राज्य में खुद तीन बार गिरते-गिरते बचा हूँ।" 

दिग्विजय सिंह के गिरने का भापजा ने बताया यह कारण

उधर, भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने दिग्विजय सिंह के जमीन पर गिरने का वीडियो ट्वीट किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित धक्का-मुक्की के चलते सिंह जैसे वरिष्ठ नेता भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमीन पर गिर रहे हैं। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसBJPMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां