दिग्विजय सिंह की सफाई, कहा- मैंने हिंदू आतंकवाद नहीं संघी आतंकवाद की बात कही
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 16, 2018 07:41 AM2018-06-16T07:41:59+5:302018-06-16T07:43:43+5:30
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।
भोपाल, 16 जून: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में अपने एक बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने हिंदू आतंकवाद नहीं, बल्कि संघी आंतकवाद की बात कही है।
दिग्विजय सिंह कहा कि मैंने कई मामले उठाए जिसमें सजा भी हुई है, हिंदू शब्द का जिक्र वेदों और पुराणों में भी नहीं है। दरअसल इन दिनों दिग्विजय सिंह एकता यात्रा पर हैं, इसी दौरान सागर में उन्होंने कहा कि लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैं मुस्लिम परस्त हूं और हिंदू विरोधी हूं, मैं पूछना चाहता हूं कि एक बीजेपी नेता ऐसा बता दे जिसने नर्मदा, ओंकारेश्वर और गोवर्धन परिक्रमा की हो या एकादशी का व्रत रखा हो।
You have wrong information that Digvijay Singh used the term 'Hindu terrorism'. I have always used the term 'Sanghi terrorism.' No terror activity can be defined on the basis of religion. No religion can be a supporter of terrorism: Digvijay Singh, Congress in MP pic.twitter.com/ftCfsa5rga
— ANI (@ANI) June 15, 2018
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैंने जितनी धार्मिक यात्राएं की और हिन्दू धर्म पालन किया उतना बीजेपी के एक भी नेता ने नहीं की है। उनके इस बयान ने जमकर विवाद पैदा किया, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है।
Bomb blasts were executed by people influenced by Sangh ideology, be it Malegaon blast, Mecca Masjid blast, blast in Samjhauta express or Dargah Sharif. This outfit which propagates violence and hatred, further propagates terrorism: Digvijay Singh, Congress in Madhya Pradesh pic.twitter.com/WkNcTQCkUQ
— ANI (@ANI) June 15, 2018
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह इन दिनों एमपी में कांग्रेसजनों के बीच एकता यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस के दिग्गज इस दौरान लोगों के बीच चर्चा भी कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म की राजनीति करती है। वह धर्म के नाम पर पैसा बटोरना और नफरत फैलाने का काम कर रही है।