लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का गोवा में निधन, कैंसर बीमारी से थे पीड़ित

By अनुराग आनंद | Updated: February 18, 2021 08:09 IST

कैप्‍टन शर्मा के बेटे समीर ने मीडिया को बताया कि उनके पिता सतीश शर्मा का गोवा में रात आठ बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसतीश शर्मा के निधन पर रणदीप सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, अलका लांबा समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।कैप्टन सतीश शर्मा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में किया जाएगा।

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार को गोवा में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। शर्मा के बेटे समीर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उनका गोवा में रात आठ बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गोवा से दिल्ली लाया जा रहा है।’’ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निकट सहयोगी रहे शर्मा नरसिम्हा राव सरकार में 1993 से 1996 तक केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रहे।

सतीश शर्मा राजनीति में आने से पहले एक पेशेवर वाणिज्यिक पायलट थे

आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में 11 अक्टूबर, 1947 को जन्मे शर्मा एक पेशेवर वाणिज्यिक पायलट थे। रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके शर्मा तीन बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वह तीन बार राज्यसभा सदस्य भी बने और उन्होंने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

1991 में अमेठी से सतीश शर्मा लोकसभा सदस्य चुने गए थे

वह पहली बार जून 1986 में राज्यसभा सदस्य बने और बाद में राजीव गांधी के निधन के बाद 1991 में अमेठी से लोकसभा सदस्य चुने गए। इसके बाद वह जुलाई 2004 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य रहे। शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा एवं एक बेटी है।

रणजीप सुरजेवाला ने सतीश शर्मा के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीप सुरजेवाला ने शर्मा के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन से बेहद दु:खी हूं। कैप्टन शर्मा समर्पण और वफादारी की प्रतिमूर्ति थे। मैं उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेसरणदीप सुरजेवालाराजीव गाँधीअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील