लाइव न्यूज़ :

कृषि विधेयक पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, कांग्रेस ने कहा- 2 अक्टूबर को धरना, 10 को होगा बड़ा आंदोलन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 21, 2020 19:22 IST

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 2 अक्टूबर को पूरे हिन्दुस्तान की हर विधानसभा में, हर जिले में, कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान, मंत्रीगठ, सांसद, विधायक, हमारे उम्मीदवार और कांग्रेस कार्यकर्ता धरणा प्रदर्शन करेंगे और इन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ ज्ञापन देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर धरना दिया जाएगा। 10 अक्टूबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।सभी मुख्यमंत्री, प्रमुख कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यालयों या गांधी जी की मूर्ति से राजभवनों तक एक प्रोटेस्ट मार्च करेंगे।पार्टी महासचिवों और प्रभारियों की बैठक के बाद के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी।

नई दिल्लीः कृषि बिल पर संसद में हंगामा जारी है। विपक्ष के आठ सांसद को राज्यसभा में एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस बीच कांग्रेस ने कहा कि 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर धरना दिया जाएगा। 10 अक्टूबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 2 अक्टूबर को पूरे हिन्दुस्तान की हर विधानसभा में, हर जिले में, कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान, मंत्रीगठ, सांसद, विधायक, हमारे उम्मीदवार और कांग्रेस कार्यकर्ता धरणा प्रदर्शन करेंगे और इन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ ज्ञापन देंगे।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 10 अक्टूबर को हर राज्य में बड़े किसान सम्मेलन बुलाए जाएंगे और 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच कांग्रेस के साथी हर गांव जाएंगे और इन काले कानूनों के खिलाफ 2 करोड़ हस्ताक्षर किसानों और गरीबों के लेकर आएंगे,जो 14 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रपति जी को सौंपेंगे।

गांधी जी की मूर्ति से राजभवनों तक एक प्रोटेस्ट मार्च करेंगे

अगले 4 दिनों मे राज्यपाल महोदयों को हमारे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, सभी मुख्यमंत्री, प्रमुख कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यालयों या गांधी जी की मूर्ति से राजभवनों तक एक प्रोटेस्ट मार्च करेंगे और मांग रखेंगे कि ये 3 काले कानून वापस लिए जाएं।

पार्टी महासचिवों और प्रभारियों की बैठक के बाद के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी। कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस किसानों और गरीब लोगों के दो करोड़ हस्ताक्षर जुटाएगी और राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपेगी।

कृषि विधेयकों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह संसद में पारित किए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद के सी वेणुगोपाल ने कहा कि इन विधेयकों के खिलाफ किसानों और गरीब लोगों के दो करोड़ हस्ताक्षर जुटाने के लिए पार्टी अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कृषि विधेयकों के खिलाफ देशभर में श्रृंखलाबद्ध तरीके से प्रेसवार्ता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता अपने-अपने राज्यों में रैली निकालेंगे और संबंधित राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेंगे।

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग क्यों नहीं हो रहे हैं?

इस दौरान, कांग्रेस ने कृषि विधेयकों के संबंध में शिरोमणि अकाली दल पर ''दोहरे नीति'' का आरोप लगाते हुए पूछा कि वे सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग क्यों नहीं हो रहे हैं? कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल संसद में पारित किए गए कृषि विधेयकों को किसान विरोधी करार दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देशभर के किसान जहां विरोध कर रहे हैं, ऐसे विषय पर यदि लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा न हो तो यह बेहद दुर्भाग्यजनक है। राज्यसभा में कल जो घटना घटी, उसमें मतदान होना ही चाहिए था, जिस प्रकार की प्रक्रिया को अपनाया गया, उसे काले दिन के रूप में याद किया जाएगा।

इस बीच एनडीए सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधि-मंडल ने राष्ट्रपति जी से मुलाकात की, उन्हें प्रार्थना की है कि जो 3 बिल जबरदस्ती राज्यसभा में पास किए गए हैं, उनपर हस्ताक्षर न करें। ये बिल देश के किसानों के खिलाफ हैं।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीपंजाबरणदीप सुरजेवालाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह