लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल का दावा, राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट के CEO छिपा रहे हैं सच, हाई लेवल का हुआ है घोटाला

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2018 12:45 IST

राफेल डील को लेकर कांग्रेस का पक्ष है कि नरेन्द्र मोदी सरकरा ने अनिल अंबानी को दोस्ती निभाने के लिए जानकर ये सौदा उनको दिया है। 

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील को लेकर हाई लेवल पर घोटाले के आरोप लगाए हैं। कपिल सिब्बल ने कहा, राफेल विमान निर्माता कंपनी दसॉल्ट के सीईओ ने 2016 में हुए 36 राफेल विमान बनाने की डील में घोटालेबाजी की है। 

कपिल सिब्बल ने कहा कि राफेल विमान निर्माता कंपनी दसॉल्ट के सीईओ एरिक ट्रैपियर भारत के साथ हुए इस डील को लेकर सच छुपाने में लगे हैं। लेकिन कंपनी जितना सच छिपा रही है वह अपने किए ही जाल में फंसते जा रही है। 

कपिल सिब्बल ने फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन के सीईओ पर लगाए ये आरोप

कपिल सिब्बल ने मीडिया से बातचीत में कहा, फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने राफेल सौदे में मामले को पेचिदा बनाने में लगे हैं। लेकिन ये उनका बैड लक है कि वह अपने बनाए जाल में फंसते जा रहे है।  

कपिल सिब्बल ने कहा, मैं कंपनी दसॉल्ट को इस बात के लिए आगाह करना चाहता हूं कि जितना वो इस डील के बारे में सच छिपाएंगे वह खुद इसमें फंसते चले जाएंगे।  उन्होंने कहा, 'कंपनी से हम इतना चाहते हैं कि वह दही और पानी को एक में ना मिलाए। हम जांच चाहते हैं क्योंकि सौदे में शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है।'

क्या है राफेल डील को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप

बता दें कि इस पूरे मामले में कांग्रेस का पक्ष है कि नरेन्द्र मोदी सरकरा ने अनिल अंबानी को दोस्ती निभाने के लिए जानकर ये सौदा उनको दिया है। कांग्रेस यह आरोप लगाती रही है कि मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी दसाल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है, उसका मूल्य पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में किए गए समझौते की तुलना में बहुत अधिक है जिससे सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

HAL चीफ आर माधवन ने कहा- हम राफेल डील के लिए दावेदार थे ही नहीं

इधर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नए चीफ आर माधवन ने ये साफ कर दिया है कि कंपनी इस ऑफसेट बिजनेस में नहीं है। उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ के ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट की दावेदार भी नहीं थी। साथ ही उन्होंने अपने स्टाफ को  राफेल डील को लेकर कोई भी राजनीति करने की सलाह नहीं दी है।  आर माधवन सितंबर में ही एचएएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने हैं। उसके बाद पहली बार उन्होंने इकोनॉमिक्स टाइम्स को इंटरव्यू दिया था। 

टॅग्स :कपिल सिब्बलराफेल सौदानरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?