लाइव न्यूज़ :

बिहार की सियासत में जारी पोस्टर वार में कूदी कांग्रेस, साधा नीतीश कुमार पर निशाना, लिखा-‘देख लिया है साल 20, नहीं चलेंगे चाचा नीतीश'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2025 14:50 IST

Bihar: इससे पहले राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि 'पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता है।

Open in App

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के द्वारा पोस्टरवार जोर पकडता जा रहा है। सभी दल अपने-अपने हिसाब से पटना की सड़कों पर पोस्टर लगवा रहे हैं। हाल ही में जदयू कार्यालय के बाहर पार्टी की ओर से एक पोस्टर लगवाया गया है, जिसमें लिखा- 25 से 30 फिर से नीतीश। यानी जदयू ने इस पोस्टर के जरिए एक बार फिर से यह बताने की कोशिश की है कि बिहार में फिर से 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार की ही सरकार बनेगी। वहीं अब जदयू के इस पोस्टर के जवाब में कांग्रेस पार्टी ने एक पोस्टर जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

यह पोस्टर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से जारी किया गया है। इस पोस्टर में नीतीश कुमार की एक तस्वीर है। उस तस्वीर के चारों तरफ अलग-अलग मुद्दों की तस्वीर लगी हुई है। जैसे कि असुरक्षित महिलाएं, बेरोजगारी, पलायन, अपराध और भ्रष्टाचार की तस्वीर लगी हुई है।

इस पोस्टर में लिखा गया है कि ‘देख लिया है साल 20, नहीं चलेंगे चाचा नीतीश। वहीं पोस्टर को लेकर जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि 'चाचा नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक देश ने और बिहार ने यह देखा है कि नेहरू-गांधी परिवार इस देश पर थोप दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के किसी व्यक्ति को इस देश की जनता पसंद नहीं कर रही है ना आगे करेगी। बिहार और देश की जनता कांग्रेस को गद्दी नहीं सौपेंगी।

निषाद ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी निश्चिंत रहें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे। इससे पहले राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि 'पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता है।

आने वाले दिनों में भाजपा..नीतीश कुमार की राजनीति तो फिनिश कर देगी। जदयू को भाजपा से डर लग रहा है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को नकार दिया है। जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव ही हैं।

बता दें कि बीते बुधवार को भाजपा ने एक पोस्टर जारी करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। पोस्टर में राजद के तीन विधायकों की तस्वीर थी, जिसके ऊपर वांटेड लिखा हुआ था। इस पोस्टर में विधायक रीतलाल यादव, विधायक शंभू यादव और विधायक मनोज यादव की फरार लिखी हुई तस्वीर लगी हुई थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?