लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है, सबक सीखाना जरुरी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: April 19, 2019 06:11 IST

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आज पाकिस्तान की भाषा बोल रही है, इसको सबक सिखना जरुरी है

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आज पाकिस्तान की भाषा बोल रही है, इसको सबक सिखना जरुरी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज 72 हजार रुपए देने की बात कह रहे हैं, मगर उनके मुख्यमंत्री ने तो प्रदेश के किसानों की सूची ही केन्द्र सरकार को नहीं भेजी, जिसके तहत किसानों को 6 हजार रुपए मिलने वाला था.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पन्ना में खजुराहो संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी वी.डी.शर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि गरीबों के खाते में 72 हजार रुपये भेजेंगे, राहुल बाबा, तुम्हारे मुख्यमंत्री ने किसानों की सूची तक केंद्र सरकार को नहीं भेजा, जिसमें 6 हजार रुपए उनको मिलने वाला था.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जैसा झूठा मैंने आज तक नहीं देखा. वह कर्ज माफी का ढ़िंढोरा पीटते फिर रहे हैं और कमलनाथ कह रहे हैं कि चुनाव के बाद कर्ज माफ किया जाएगा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है, इसको सबक सिखाना जरूरी है. हमारे जवान पाकिस्तान की सीमा में घुस गये और आतंकवादियों की लाशों के ढेर लगा दिए. जब आतंकी भारत में घुसे तो वह भूल गये कि अब यहां नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, यह नया भारत है. शिवराज सिंह ने सपा, बसपा के बीच हुए गठबंधन पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि बुआ, बबुआ इकट्ठे हो गये हैं, क्या बुआ को याद नहीं है? जब बबुआ के पिता के लोगों ने बुआ पर हमला किया, तो उनको बचाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया था.

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे