लाइव न्यूज़ :

असम की बराक घाटी से कांग्रेस करने जा रही है 'हाथे हाथ धोरो' पदयात्रा, इस तारीख से शुरू होगी यात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 10:39 IST

इस पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया ने कहा है कि दक्षिणी असम क्षेत्र की सीमा से लगे मिजोरम के कांग्रेस नेता भी दोनों राज्यों के बीच संबंधों को सुधारने के लिए पदयात्रा में भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअसम की बराक घाटी से कांग्रेस की 'हाथे हाथ धोरो' पदयात्रा शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह यात्रा कछार जिले के धोलाई से शुरू होकर करीमगंज के मालेगढ़ में समाप्त होगी।यही नहीं यह यात्रा तीन जिलों को कवर करते हुए 165 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

दिसपुर:कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने शनिवार को कहा कि असम की बराक घाटी में कांग्रेस 28 जनवरी को 'हाथे हाथ धोरो' (एक-दूसरे का हाथ थामो) पदयात्रा शुरू करेगी। नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया ने कहा कि दक्षिणी असम क्षेत्र की सीमा से लगे मिजोरम के कांग्रेस नेता भी दोनों राज्यों के बीच संबंधों को सुधारने के लिए पदयात्रा में भाग लेंगे। 

यह कार्यक्रम असम-मिजोरम अंतरराज्यीय सीमा के पास कछार जिले के धोलाई से शुरू होगा और 10 फरवरी को भारत-बांग्लादेश सीमा पर करीमगंज के मालेगढ़ में समाप्त होगा। आपको बता दें कि यह 165 किलोमीटर की पदयात्रा क्षेत्र के तीन जिलों में सभी 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेगी। इस पर बोलते हुए बोरा ने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रोजाना 11 किलोमीटर पैदल चलेंगे। 

असम सरकार ने चार जिलों को चार अन्य जिलों में मिलाया

इससे पहले असम सरकार ने शनिवार को चार जिलों को चार अन्य जिलों में मिलाने और कुछ गांवों के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में बदलाव करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने यह कदम प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्निर्धारण पर निर्वाचन आयोग द्वारा रोक लागू करने से एक दिन पहले उठाया है। 

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि असम, उसके समाज और प्रशासनिक आवश्यकताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय भारी मन से लिए गए हैं। 

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने क्या कहा है

इस पर बोलते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि यह केवल "अस्थायी" है और इसके पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है। हेमंत विश्व शर्मा ने कहा, ‘‘इस फैसले के तहत बिश्वनाथ जिले को सोनितपुर में मिला दिया जाएगा, होजई को नागांव में मिला दिया जाएगा, बजाली को बारपेटा में और तमुलपुर को बक्सा में मिला दिया जाएगा।’’ 

आपको बता दें कि यह फैसले शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए क्योंकि निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2023 से असम में नयी प्रशासनिक इकाइयां बनाने पर रोक लगा दी है। निर्वाचन आयोग की ओर से जल्द ही राज्य में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ गांवों और कुछ कस्बों के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।  

टॅग्स :कांग्रेसअसमMizoram Government
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?