लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Lok Sabha: लोकसभा में बोले पीएम मोदी, टुकड़े-टुकड़े गैंग की नेता बन गई है कांग्रेस

By रुस्तम राणा | Updated: February 7, 2022 19:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस ने तमिल भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की, वह देश को बांटना और राज करना चाहती है। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सरदार बताया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा - कांग्रेस अगले 100 वर्षों तक सत्ता में नहीं आने का मन बना लिया हैपीएम ने कहा - विपक्ष को मेक इन इंडिया से है दिक्कत

नई दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेता कहा। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने अपने 'गरीबी हटाओ' नारे के कारण कई चुनाव जीते लेकिन ऐसा करने में असफल रही। फिर इस देश के गरीबों ने उन्हें हटाने के लिए वोट दिया।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने तमिल भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की, वह देश को बांटना और राज करना चाहती है...मैं तमिलनाडु के नागरिकों को सलाम करना चाहता हूं, जिन्होंने CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए घंटों सड़कों पर लाइन लगाई। फूट डालो और राज करो उनके डीएनए में है। 

PM ने कहा - कांग्रेस अगले 100 वर्षों तक सत्ता में नहीं आने का मन बना लिया है

अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, अब जब आपने (कांग्रेस) अगले 100 वर्षों तक सत्ता में नहीं आने का मन बना लिया है, तो 'मैंने भी तैयारी कर ली है।' पीएम मोदी ने कहा- सालों पहले कई राज्यों से बाहर होने के बाद भी आपके अहंकार में कोई बदलाव नहीं

पीएम मोदी ने अपने लंबे भाषण में विपक्ष को लेकर कहा, विपक्ष ने यहां महंगाई का मुद्दा उठाया है, उनकी सरकार के सत्ता में रहते हुए वह उस मामले को उठाते तो अच्छा होता। महामारी में भी हमारी सरकार ने महंगाई से निपटने की कोशिश की। 2014-2020 के दौरान मुद्रास्फीति दर 5% से नीचे थी।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने कहा, कांग्रेस के पी चिदंबरम इन दिनों अखबारों में अर्थव्यवस्था पर लेख लिख रहे हैं। 2012 में, उन्होंने कहा था कि जनता परेशान नहीं है जब उन्हें पानी की बोतल पर 15 रुपये और आइसक्रीम पर 20 रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती जब गेहूं और चावल की कीमतों में 1 रुपये की वृद्धि हो।

पीएम ने कहा - विपक्ष को मेक इन इंडिया से है दिक्कत

पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोगों को 'मेक इन इंडिया' से दिक्कत है, क्योंकि उनके लिए इसका मतलब है कि भ्रष्टाचार नहीं होगा, वे पैसा नहीं जुटा पाएंगे। हमने रक्षा क्षेत्र के सभी लंबित मुद्दों को हल करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा, हम अपने युवाओं, वेल्थ क्रिएटर्स और एंटरप्रेन्योर्स को डराने के तरीके से सहमत नहीं हैं। 'मेक इन इंडिया' पर सुझाव हो सकते हैं, लेकिन कौन सी मानसिकता कह सकती है कि यह विफल हो जाएगी? 'मेक इन इंडिया' का मजाक बनाने वाले खुद बन गए हैं मजाक। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह