राजनाथ सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष को दिया 'विशेषाधिकार उल्लंघन' का नोटिस, लगाया सदन में राहुल गांधी के चरित्र हनन का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 23, 2023 17:23 IST2023-03-23T17:18:52+5:302023-03-23T17:23:21+5:30

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा प्रमुख ओम बिड़ला को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ 'विशेषाधिकार उल्लंघन' का नोटिस दिया। मणिकम टैगोर ने राजनाथ सिंह पर लोकसभा के नियम 352 (vii) और नियम 353 के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

Congress gives 'breach of privilege' notice to Lok Sabha Speaker against Rajnath Singh | राजनाथ सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष को दिया 'विशेषाधिकार उल्लंघन' का नोटिस, लगाया सदन में राहुल गांधी के चरित्र हनन का आरोप

फाइल फोटो

Highlightsकांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ दिया "विशेषाधिकार उल्लंघन" नोटिस मणिकम टैगोर ने स्पीकर ओम बिड़ला को नियम 352 (vii) और नियम 353 का हवाला दियाराजनाथ सिंह ने सदन में राहुल गांधी पर आरोप लगाकर लोकसभा के नियमो का उल्लंघन किया है

दिल्ली: संसद में राहुल गांधी पर हो रहे लगातार हमले को देखते हुए कांग्रेस पर संसद में मोदी सरकार के घेरने के लिए दबाव बढ़ा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के लोकसभा व्हीप प्रमुख मणिकम टैगोर ने स्पीकर ओम बिड़ला को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ "विशेषाधिकार उल्लंघन" नोटिस सौंपा है। सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा प्रमुख को दिये अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में राहुल गांधी के खिलाफ आरोप लगाकर लोकसभा के नियमो का उल्लंघन किया है। इस कारण से लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष नियमों के तहत कार्रवाई करें।

कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मार्च 13 को निम्न सदन में दिये अपने संबोधन में राहुल गांधी पर आरोप लगाकर लोकसभा के नियम 352 (vii) और नियम 353 का उल्लंघन किया है। इसलिए वो लोकसभा में प्रक्रिया और संचालन के नियम 223 के तहत लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस दे रहे हैं कि वो इस मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करें।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार बीते 13 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा लंदन में 'लोकतंत्र खतरे में' वाले बयान को उठाते हुए उनसे माफी की मांग की थी। रत्रा मंत्री की तरह मोदी सरकार के अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी ठीक इसी मुद्दे पर राहुल गाधी से माफी की मांग की थी। जिसके कारण संसद के लोकसभा और राज्यसभा लगातार कार्यवाही बाधित हो रही है। लोकसभा में राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने लंदन में कहा है कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है और विदेशी ताकतों को लोकतंत्र को बचाना चाहिए। यह भारत के लिए बेहद शर्मनाक है और इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

राजनाथ सिंह के लोकसभा में दिये बयान पर विशेषाधिकार नोटिस देते हुए मणिकम टैगोर ने कहा, "लोकसभा में राजनाथ सिंह के दिये मानहानि करने वाले बयानों से निराधार आरोपों को समर्थित मिला और फिर उसके बाद संसद में भाजपा के कई सांसदों और मंत्रियों द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ उस तरह के तर्क दिये गये।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सत्तापक्ष द्वारा लगातार एक सांसद का इस तरह से चरित्र हनन करने का प्रयास किया जा रहा है और इसे न केवल सत्ता पक्ष के सांसद बल्कि वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूरे प्रकरण में सबसे दुखद बात यह है कि जिन राहुल गांधी पर सत्ता पक्ष एक झूठे मामले को लेकर हमलावर है, उन्हें संसद में खुद का बचाव करने का मौका तक नहीं दिया जा रहा है। जबकि राहुल गांधी ने लोकसभा प्रमुख ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखकर लोकसभा नियमों के तहत "व्यक्तिगत स्पष्टीकरण" देने का अवसर मांगा था लेकिन उन्हें अभी तक इस बात की इजाजत नहीं मिली है।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि राजनाथ सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक और अशोभनीय बयान देते हुए कोई भी पुख्ता सबूत संसद के पटल पर रखा, जिससे वो राहुल गांधी के खिलाफ किये जा रहे अपने दावों का समर्थन में कोई मजबूत तर्क पेश कर सकें। इसलिए राजनाथ सिंह लोकसभा नियम 352 (ii) और नियम 353 के उल्लंधन के स्पष्ट दोषी हैं और उनके खिलाफ लोकसभा प्रमुख विशेषाधिकार नोटिस के तहत कार्रवाई करें।

Web Title: Congress gives 'breach of privilege' notice to Lok Sabha Speaker against Rajnath Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे