लाइव न्यूज़ :

लखनऊ दौरे पर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:59 IST

Open in App

लखनऊ, नौ सितंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंच रही हैं और इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका आज लखनऊ पहुंचकर कौल हाउस में विश्राम करेंगी और उनका दौरा औपचारिक रूप से शुक्रवार 10 सितंबर से शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रियंका पार्टी के आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी और सलाहकार समिति तथा चुनाव कमेटी के साथ बैठकें करेंगी। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर मंथन किया जाएगा।

कुमार ने बताया कि प्रियंका 'हर गांव कांग्रेस' अभियान की जिलावार समीक्षा करेंगी। साथ ही नवनियुक्त 8,134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके एक लाख 70 हज़ार पदाधिकारियों की रिपोर्ट लेंगी। वह आगामी एक महीने में चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति भी तय करेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका 'प्रशिक्षण से पराक्रम' महाअभियान के पहले चरण पर भी चर्चा करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए