लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय मुद्दों पर सतत आंदोलन के लिए कांग्रेस ने समिति का गठन किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 18:12 IST

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया जो ‘‘राष्ट्रीय मुद्दों पर सतत आंदोलन’’ के लिए योजना बनाएगी। समिति में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, लोकसभा सांसद उत्तम कुमार रेड्डी, राज्यसभा के सदस्य रिपुन बोरा, मनीष चतरथ और बी. के. हरिप्रसाद शामिल हैं। पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसके अध्यक्ष सिंह होंगे। इसमें बताया गया कि यह समिति तत्काल प्रभाव से ‘‘राष्ट्रीय मुद्दों पर सतत आंदोलन के लिए योजना बनाएगी।’’ कांग्रेस नेता उदित राज, रागिनी नायक और जुबैर खान को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस सहित 19 राजनीतिक दलों ने घोषणा की थी कि वे 20 सितंबर से 30 सितंबर तक देश भर में संयुक्त धरना-प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के मूल्यों में बढ़ोतरी, संपत्ति के मौद्रीकरण की योजना और कृषि कानून जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार हमला कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?