असम में मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस ने दागे 24 सवाल

By भाषा | Published: January 22, 2021 12:59 AM2021-01-22T00:59:54+5:302021-01-22T00:59:54+5:30

Congress fired 24 questions before Modi's visit in Assam | असम में मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस ने दागे 24 सवाल

असम में मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस ने दागे 24 सवाल

गुवाहाटी, 21 जनवरी असम में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) सरीखे मुद्दों पर 24 सवाल दागे और राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को निकालने में विफल रहने पर सरकार की आलोचना की।

कांग्रेस ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी उद्योग के विकास में बाधक हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में प्रश्नों को उठाया।

गौरतलब है कि असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और प्रधानमंत्री शनिवार को राज्य का दौरा करने वाले हैं।

बोरा ने कहा कि सीएए लागू कर प्रधानमंत्री ने असम के मूल निवासियों के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress fired 24 questions before Modi's visit in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे