लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस खत्म हो गई है, भाजपा सीएम बदलती रहती है, गुजरात में बोले अरविंद केजरीवाल- डरने की जरूरत नहीं आप आ रही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2022 14:03 IST

जब एक पत्रकार ने अरविंद केजरीवाल से कांग्रेस के आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "कांग्रेस खत्म हो गई है। उनका सवाल उठाना बंद करो।''

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दो महीने रह गए हैं भाजपा जा रही है आप आ रही है।आप प्रमुख ने गुजरात में कहा कि जहरीली शराब बिक रही है, इतना नशा कहां से आ रहा है।

अहमदाबादः गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार भाजपा और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। आप प्रमुख ने राज्य में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिशों के बीच कहा कि भाजपा मुख्यमंत्रियों को बदलती रहती है। उन्होंने कहा, मैंने सुना है कि पीएम मोदी के बाद सोनिया जी प्रधानमंत्री पद के लिए बीजेपी की अगली उम्मीदवार होंगी।

आप संयोजक ने पत्रकारों के सवाल पर कहा, ' कृपया भाजपा नेता से पूछें जो इस पर सवाल पूछ रहे हैं कि सोनिया जी को मोदी जी के उत्तराधिकारी के लिए उम्मीदवार माना जाए।" अरविंद केजरीवाल ने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया का क्या आप की सीएम चेहरा मेधा पाटकर होंगी?

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दो महीने रह गए हैं। लगभग 27 वर्षों से राज्य में शासन कर रही भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अब और डरने की जरूरत नहीं है। भजपा जा रही है, आम आदमी पार्टी आ रही है। (भाजपा जा रही है और आप सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी घोटाले हुए हैं, उनकी जांच की जाएगी और जनता को उनका पैसा वापस मिलेगा। हम सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए धन का उपयोग करेंगे।" 

वहीं कांग्रेस से जुड़े सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि "कांग्रेस खत्म हो गई है"। जब एक पत्रकार ने उनसे कांग्रेस के आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "कांग्रेस खत्म हो गई है। उनका सवाल उठाना बंद करो।''

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर मैं गुजरात के लोगों को मुफ्त बिजली देने की बात कर रहा हूं तो बीजेपी इसका विरोध क्यों कर रही है? अगर मैं स्कूल अस्पताल ठीक करने की बात कर रहा हूं तो बीजेपी को क्या दिक्कत है, वे क्यों विरोध कर रहे हैं। जैसे दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली मिली पंजाब के लोगों को मिली बजे गुजरात के लोगों को भी मिलना चाहिए। गुजरात के स्कूल और अस्पताल भी ठीक होने चाहिए।

 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील