लाइव न्यूज़ :

ओवैसी का दावा- 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने की क्षमता कांग्रेस में नहीं

By भाषा | Updated: December 12, 2018 05:06 IST

हैदराबाद के सांसद ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की कांग्रेस की क्षमता को लेकर उन्हें ‘‘संदेह’’ है।

Open in App

एआईएमआईएम अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि सभी गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा दलों को एक साथ आने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि तेलंगाना की जीत को आगे बढ़ाते हुए टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव सभी ऐसे दलों को एक मंच पर लाएंगे ताकि भाजपा को हराया जा सके।

हैदराबाद के सांसद ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की कांग्रेस की क्षमता को लेकर उन्हें ‘‘संदेह’’ है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा को हराना हम सब का जिम्मा है। कांग्रेस इस देश के लिए विकल्प नहीं है। अगर भाजपा को हराना है और नरेंद्र मोदी को 2019 में प्रधानमंत्री बनने से रोकना है तो गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा नेताओं को आगे आना होगा। उनके पास (कांग्रेस) क्षमता नहीं है।’’ 

ओवैसी ने दावा किया कि तेलंगाना और हैदराबाद के लोगों ने चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की "अवसरवादी, विभाजनकारी तथा सांप्रदायिक" राजनीति को खारिज कर दिया है।

इधर, टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिये मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन से मुलाकात की। राव ने निर्धारित कार्यकाल से आठ महीने पहले विधानसभा को भंग करके बड़ा राजनीतिक दांव खेला था, जिसका चुनाव में उन्हें जबर्दस्त फायदा मिला। उनकी पार्टी ने 119 सदस्यीय विधानसभा में 84 सीटें जीतकर प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त दी है।

कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली है जबकि असदुद्दीन ओवैसी नीत एआईएमआईएम ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है। उसने टीआरएस का समर्थन किया है। भाजपा को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावअसदुद्दीन ओवैसीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह