लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में रोडशो के दौरान मांड्या में भीड़ पर लुटाए 500 रुपये के नोट, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: March 29, 2023 11:16 IST

कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी पार्टियों की तैयारी जोरों पर है। इस बीच कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे लोगों पर 500 रुपये के नोट बरसाते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों पर 500 रुपये के नोट बरसाते नजर आए कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार।डीके शिवकुमार कर्नाटक के मांड्या जिले में एक रोडशो में हिस्सा लेने गए थे, इसी दौरान लुटाए नोट।कर्नाटक में अगले कुछ हफ्तों में विधानसभा चुनाव होने हैं, आज चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान।

बेंगलुरु: कर्नाटककांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे मंगलवार को रोडशो के दौरान भीड़ पर नोट बरसाते नजर आए। डीके शिवकुमार से जुड़ा यह वीडियो कर्नाटक के मांड्या जिले का है जहां बेभिनाहल्ली में एक बस के ऊपर से 500 रुपये के नोट बरसाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तब सामने आया है जब कर्नाटक में अगले कुछ हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग आज ही कर्नाटक चुनाव की तारीखों का ऐलान भी करने वाला है।

सूत्रों के अनुसार डीके शिवकुमार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सीएम चेहरे के तौर पर देखे जा रहे हैं। वे मांड्या में लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं, जहां वोकालिगा समुदाय की अच्छी-खासी पकड़ है।

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार खुद वोकालिगा समुदाय से आते हैं और मांड्या में पार्टी के वोट आधार को मजबूत करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, जबकि इसे जनता दल (सेक्युलर) का गढ़ कहा जाता है। 2018 के चुनाव में जेडीएस ने जिले की सात सीटों पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए अपनी पहली सूची में 124 उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक की है। अभी कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के पास 121 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 70 और जेडीएस के पास 30 सीटें हैं।

बीजेपी के बहुमत से कम रहने के बाद 2018 में कांग्रेस और जेडीएस ने सरकार बनाई। हालांकि 2019 में, कांग्रेस और जेडीएस से कई विधायकों के सामूहिक इस्तीफे के बाद भाजपा ने बागी विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई, जिनमें से कई को बाद में मंत्री भी बनाया गया। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसDK Shivakumarकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण