असम में ईंधन,अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Published: October 21, 2021 02:40 PM2021-10-21T14:40:09+5:302021-10-21T14:40:09+5:30

Congress demonstrated against rising prices of fuel, other things in Assam | असम में ईंधन,अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

असम में ईंधन,अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को रोकने में भाजपा नीत सरकार की कथित विफलता को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को असम में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।

असम प्रदेश कांग्रेस समिति के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर और तख्तियां लिए नारेबाजी की। उन्होंने तामूलपुर, मरियानी, थौरा, गोसाईगांव और भबानीपुर निर्वाचन क्षेत्रों के अलावा पूरे राज्य में प्रदर्शन किया, क्योंकि इन सभी जगह 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं।

पार्टी के सदस्यों ने पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस के सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को रोकने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में कथित तौर पर विफल रही भाजपा की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress demonstrated against rising prices of fuel, other things in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे