लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा पर हालात को लेकर कांग्रेस ने की श्वेतपत्र लाने की मांग, व्यापक चर्चा की मांग की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 20, 2023 10:47 IST

कांग्रेस ने कहा कि एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते हमारी मांग है कि भारत-चीन सीमा विवाद पर एक व्यापक चर्चा होनी चाहिए। एक श्वेत पत्र जारी किया जाए कि पिछले तीन साल में LAC के ऊपर जो घटनाक्रम हुआ है, उसकी सच्चाई क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने एलएसी पर स्थिति को लेकर श्वेत पत्र लाने मांग कीसरकार से पूछा- क्या ये सच है कि बफर जोन हमारी सीमा के भीतर बने हैं? भारत-चीन सीमा विवाद पर एक व्यापक चर्चा की मांग की

नई दिल्ली: चीन से लगी सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति को लेकर कांग्रेस ने सरकार से श्वेतपत्र लाने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सोमवार, 19 जून को एक प्रेस कांन्फ्रेंस की और एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते हमारे कुछ सवाल हैं जिनके जवाब सरकार को देने चाहिए।

मनीष तिवारी ने कहा, "3 साल पहले 19 जून 2020 को पीएम मोदी ने गलवान की घटना के बाद सर्वदलीय बैठक में कहा था कि न कोई हमारी सीमा में घुसा है, न ही कोई पोस्ट दूसरे के कब्जे में है। ये बयान एक दिन पहले विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के विपरीत था। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि गलवान की वारदात इस कारण से हुई थी कि चीनी सैनिकों ने घुसपैठ कर भारत की सीमा में टेंट लगाने की कोशिश की।"

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा, "5 सितंबर 2020 को रक्षा मंत्री ने मॉस्को में SCO मीटिंग के दौरान चीन के रक्षा मंत्री से ढाई घंटे तक चर्चा की। 11 सितंबर 2020 को मॉस्को में रशिया-इंडिया-चाइना ट्राइलेक्ट्रल में विदेश मंत्री ने चीन के विदेश मंत्री के साथ LAC की परिस्थिति पर बात की। 3 साल में 18 बार बॉर्डर टॉक्स हुए हैं। जब कोई घुसपैठ नहीं हुई तो 3 साल से लगातार हो रही चर्चा की सच्चाई क्या है?" 

उन्होंने सरकार से पूछा, " क्या ये सच है कि LAC पर 65 पेट्रोलिंग पॉइंट्स में से 26 पर भारतीय सेना गश्त नहीं कर पा रही है? क्या ये सच है कि बफर जोन हमारी सीमा के भीतर बने हैं? चीन द्वारा LAC पर अतिक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने क्या किया? देश की संसद और रक्षा मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति में एक बार भी चीन पर चर्चा क्यों नहीं हुई? LAC से जुड़े सवालों को संसद का सचिवालय एडमिट क्यों नहीं करता?"

अंत में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते हमारी मांग है कि भारत-चीन सीमा विवाद पर एक व्यापक चर्चा होनी चाहिए। एक श्वेत पत्र जारी किया जाए कि पिछले तीन साल में LAC के ऊपर जो घटनाक्रम हुआ है, उसकी सच्चाई क्या है?

टॅग्स :कांग्रेसLine of Actual Controlचीननरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप