लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, किसानों पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:48 IST

Open in App

कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर किसानों पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने और राज्य विधानसभा द्वारा हाल में पारित भूमि अधिग्रहण विधेयक को मंजूरी नहीं देने का उनसे आग्रह किया। पुलिस ने 28 अगस्त को भाजपा की एक बैठक के विरोध में हरियाणा के करनाल की ओर जाते समय एक राजमार्ग पर यातायात बाधित करने वाले किसानों के एक समूह पर लाठीचार्ज किया था। राज्य विधानसभा ने मानसून सत्र में भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवाजे एवं पारदर्शिता, पुनर्वास और स्थान-परिवर्तन (संशोधन) विधेयक पारित किया था जिसे कांग्रेस ने किसान विरोधी बताया है। एक बयान के अनुसार, विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एक अधिकारी का एक वीडियो भी राज्यपाल को दिया है जिसमें वह पुलिस को "किसानों के सिर फोड़ने" के लिए हिदायत देते हुए कथित रूप से सुने जा सकते हैं। ज्ञापन सौंपते हुए हुड्डा ने लाठीचार्ज की घटना की उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने की अपनी मांग दोहराई। इस लाठचार्ज में करीब 10 किसान घायल हो गए थे।भूमि अधिग्रहण विधेयक को "किसान विरोधी" बताते हुए, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इसे मंजूरी नहीं देने और इसे पुनर्विचार के लिए हरियाणा विधानसभा में वापस भेजने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?