लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस बंगाल चुनाव में हारी जरूर, लेकिन मैदान नहीं छोड़ा है: अधीर

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:30 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भले ही उनकी पार्टी की हार हुई हो, लेकिन उसने न तो युद्ध का मैदान छोड़ा है और न ही हार मानी है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी, पार्टी की छात्र शाखा छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर कोलकाता में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा, ''चुनावों में जीत या हार हो सकती है, लेकिन यह कार्यकर्ताओं की मानसिकता में नहीं दिखनी चाहिए। हम हार गए हैं, लेकिन न तो जंग का मैदान छोड़ा है और न ही हार मानी है।''लोकसभा में कांग्रेस नेता चौधरी ने देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्र आंदोलन में छात्र परिषद द्वारा निभाई गई भूमिका को याद किया।उन्होंने कहा, ''छात्र परिषद ने हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और धर्मनिरपेक्षता के लिए खड़ी रही है।'' गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 294 में से एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। 1977 में वाम मोर्चे की सरकार बनने से पहले राज्य में कांग्रेस का राज हुआ करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?