लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, क्या नए अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने पर फैसला लेगी पार्टी?

By विशाल कुमार | Updated: October 16, 2021 08:53 IST

पांच महीनों बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने जा रही है जिसमें आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ लंबे समय से लंबित पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष को लेकर चुनाव कराने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ संगठनात्मक चुनाव पर भी चर्चा की जाएगी.जी-23 नेताओं ने सदस्यता अभियान को फिर से कराने पर चर्चा की मांग की.विधानसभा चुनावों को देखते हुए टाला जा सकता है संगठनात्मक चुनाव.

नई दिल्ली: पांच महीनों बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने जा रही है जिसमें आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ लंबे समय से लंबित पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष को लेकर चुनाव कराने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ संगठनात्मक चुनाव पर भी चर्चा की जाएगी.

हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने की संभावनाएं नहीं हैं क्योंकि बैठक की पूर्व संध्या पर जी-23 सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक चुनावों के बजाय आगामी विधानसभा चुनावों पर ध्यान देने की बात कही.

पार्टी में लंबे समय से बदलाव की मांग करने वाले जी-23 समूह के नेताओं का यहां तक कहना है कि अगर आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी का उच्च स्तरीय संगठन चुनाव को टालता है तो वे उसका विरोध नहीं करेंगे.

सीडब्ल्यूसी के कई सदस्यों ने सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बने रहने का समर्थन किया. हालांकि, जी-23 के कई नेताओं ने आखिरी बार 2016-17 में आयोजित सदस्यता अभियान को फिर से कराने पर चर्चा की मांग की.

बता दें कि, राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिए दो साल हो चुके हैं और तब से ही सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं. कई नेताओं का मानना है कि उन्हें पद पर बने रहना चाहिए जबकि एक बड़ा वर्ग राहुल की वापसी की उम्मीद कर रहा है.

टॅग्स :कांग्रेससीडब्ल्यूसीसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप