लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ‘जटिलता’ पैदा करती है, बीजेपी ‘समाधान’ देती है: रवि शंकर प्रसाद

By भाषा | Updated: December 2, 2019 03:43 IST

Ravi Shankar Prasad: केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि वह जटिलता पैदा करती है

Open in App
ठळक मुद्देरवि शंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस जटिलता पैदा करती है, बीजेपी समाधान देती हैप्रसाद ने कहा, कांग्रेस का काम उलझाना है और बीजेपी का काम सुलझाना

सिमडेगा (झारखंड): केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि भाजपा समाधान देती है, जबकि कांग्रेस ‘‘जटिलता’’ पैदा करती है। प्रसाद ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस का काम उलझाना, भाजपा का काम सुलझाना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड भी एक उदाहरण है। राज्य के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया। जब झारखंड एक अलग राज्य बन गया तो कांग्रेस ने राज्य को अस्थिर बना दिया तथा हर कोई जानता है कि क्या हुआ-(पूर्व) मुख्यमंत्री से लेकर उनके सहयोगी तक जेल गए।’’

प्रसाद का यह निशाना पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा और उनके कुछ पूर्व कैबिनेट सहकर्मियों पर था जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। कोडा को कोयला घोटाला मामले में भी दोषी ठहराया गया था और वह जमानत पर हैं।

प्रसाद ने राफेल सौदे पर टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला और कहा कि लोग लड़ाकू विमानों का महत्व जानते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता के लिए यह एक मुद्दा है।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादझारखंड विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?