लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाने पर शिवराज सिंह ने बोला हमला, कहा- कांग्रेस एक परिवार से आगे नहीं बढ़ पाई

By भाषा | Updated: August 11, 2019 16:47 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वंशवाद, परिवार और जाति की राजनीति से चल रही पार्टियों को आम चुनावों में उत्तर प्रदेश और बिहार समेत हर जगह हार मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि पिछले आम चुनाव में वंशवाद की राजनीति नकार दी गई लेकिन कांग्रेस ने इससे कोई सीख नहीं ली और वह अब भी चाहती है कि पार्टी का नेतृत्व राहुल गांधी और सोनिया गांधी करें। चौहान ने कहा कि भाजपा ने एक मिसाल कायम की क्योंकि उसके नेता स्वाभाविक रूप से पार्टी में उभरे जबकि कांग्रेस एक परिवार से आगे नहीं बढ़ पायी।

वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि पिछले आम चुनाव में वंशवाद की राजनीति नकार दी गई लेकिन कांग्रेस ने इससे कोई सीख नहीं ली और वह अब भी चाहती है कि पार्टी का नेतृत्व राहुल गांधी और सोनिया गांधी करें। चौहान ने कहा कि भाजपा ने एक मिसाल कायम की क्योंकि उसके नेता स्वाभाविक रूप से पार्टी में उभरे जबकि कांग्रेस एक परिवार से आगे नहीं बढ़ पायी।

भाजपा उपाध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने सोचा कि कांग्रेस चुनावी नतीजों से सीखेगी लेकिन वह अब भी एक परिवार पर ही निर्भर है। यह हैरानी भरा है कि सीडब्ल्यूसी अब भी चाहती है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी पार्टी का नेतृत्व करें।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने शनिवार को सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। जब तक एआईसीसी स्थायी अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर लेती तब तक सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वंशवाद, परिवार और जाति की राजनीति से चल रही पार्टियों को आम चुनावों में उत्तर प्रदेश और बिहार समेत हर जगह हार मिलीं।

उन्होंने कहा कि लोगों ने पश्चिम बंगाल में भी तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया और भाजपा के राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे को चुना। चौहान ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस योग्य, सक्षम और प्रतिभावान नेताओं की कमी का सामना कर रही है। अगर वह लोकतांत्रिक तरीके से नेता नहीं चुन पाती तो पार्टी को कोई भी नहीं बचा सकता।

राहुल गांधी को ‘‘रणछोड़’’ (जंग के मैदान से भागने वाला व्यक्ति) बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने एक पलायनवादी की तरह व्यवहार किया। उल्लेखनीय है कि गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की शिकस्त के बाद 25 मई को पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कोई भी पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को याद नहीं करता क्योंकि वह गांधी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया गया लेकिन सोनिया और राहुल गांधी की ‘‘मां-बेटे की जोड़ी’’ ने सबकुछ अपने नियंत्रण में रखा।

कांग्रेस पर देश में कई समस्याओं के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए चौहान ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को लाकर ‘‘गुनाह’’ किया था। उन्होंने कहा, ‘‘नेहरू की ऐतिहासिक गलती को अब अनुच्छेद 370 को खत्म करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधारा है।’’

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक की प्रथा को खत्म करने के लिए भी एक कानून बनाया है। कई देशों ने काफी पहले ही तीन तलाक खत्म कर दिया लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानसोनिया गाँधीकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण