लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ कांग्रेस का 'एंटी बुलिंग' वर्कशॉप, गुरमेहर कौर-बरखा दत्त हुईं शामिल

By भारती द्विवेदी | Updated: July 28, 2018 16:20 IST

सीनियर पत्रकार कुमार केतकर वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक माहौल 1939 के नाजी जर्मनी की विचारधाराओं का पुनर्जन्म है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाई: कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और बुलिंग के खिलाफ वर्कशॉप का आयोजन किया है। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम और राजीव गांधी समकालीन अध्ययन संस्थान की मदद से वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। वर्कशॉप को हैशटैग एंटी बुलिंग नाम दिया है। पार्टी की तरफ से आयोजित इस वर्कशॉप में देशभर के जाने-माने चेहरों ने हिस्सा लिया है। पत्रकार बरखा दत्त, डीयू की छात्रा और अपने बयान को लेकर विवादों में फंसी गुरमेहर कौर ने भी हिस्सा लिया है।

वर्कशॉप में लोगों से बात करते हुए गुरमेहर ने कहा है- 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे मुझे कितनी बार जाने के लिए कहते हैं, मैं नहीं जाऊंगी। मैं अपने देश में ही रहूंगी और अपने पिता की विरासत का सम्मान करते हुए भारत के विचार को उसे आगे बढ़ाऊंगी। जिसके लिए उन्होंने अपनी जिंदगी कुर्बाना कर दी।'

वहीं वर्कशॉप में आईं पत्रकार बरखा दत्त ने अपनी बात रखते हुए कहा- 'ये भीड़ बड़ी और डरावनी है। लेकिन इस लड़ने का एक ही तरीका है कि आप सच के साथ खड़े रहे। भीड़ के हिस्से के दबाव में नही आइये, खुद को हमेशा एक व्यक्ति विशेष बनाये रहिए।'

वर्कशॉप में शमिल हुए बाकी वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी है। कॉमेडियन, ब्लॉगर संजय रजौरा ने कहा है-' जिस दिन आप अपने घर में सवाल करना शुरू कर देंगे, जिस दिन दूसरों की खुशी के लिए अवैज्ञानिक चीज़ें करना छोड़ देंगे, उस दिन ये ट्रोल्स भी ख़त्म हो जाएंगे।'

बता दें कि पिछले साल 'कल्चर्स ऑफ प्रोटेस्ट' मुद्दे पर आयोजित सेमिनार के दौरान रामजस कॉलेज में मारपीट हुई थी। जिसके बाद उस हिंसा को लेकर गुरमेहर कौर ने सोशल मीडिया कैंपेन 'मैं एबीवीपी से नहीं डरती' शुरू किया था।गुरमेहर ने वीडियो के जरिए अपनी बात रखी थी, जिस लेकर वो काफी ट्रोल हुई थी। उस वीडियो में गुरमेहर ने प्लेकार्ड के जरिए ये दिख रहीं थीं जिस पर लिखा था 'मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा।' 

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :कांग्रेससोशल मीडियाट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब