लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का दावा, ममता सरकार के खिलाफ पोस्ट करने को लेकर पार्टी नेता को किया गया गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 19, 2019 08:52 IST

कांग्रेस सूत्रों और बंदोपाध्याय के परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार की शाम को उन्हें उत्तरी 24 परगना जिले में उनके घर से पुरुलिया पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया. पश्चिम बंगाल पुलिस और पुरुलिया पुलिस ने बंदोपाध्याय को गिरफ्तार करने या उन्हें हिरासत में लेने की न तो पुष्टि की है और न ही उससे इनकार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस सरकार के विरूद्ध पोस्ट करने को लेकर कांग्रेस नेता गिरफ्तारपुरुलिया पुलिस ने बंदोपाध्याय को गिरफ्तार की न तो पुष्टि की है और न ही उससे इनकार

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर पार्टी के प्रवक्ता सामान्य बंदोपाध्याय को तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस सूत्रों और बंदोपाध्याय के परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार की शाम को उन्हें उत्तरी 24 परगना जिले में उनके घर से पुरुलिया पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया. पश्चिम बंगाल पुलिस और पुरुलिया पुलिस ने बंदोपाध्याय को गिरफ्तार करने या उन्हें हिरासत में लेने की न तो पुष्टि की है और न ही उससे इनकार किया है.

बंदोपाध्याय को सोशल मीडिया पर पोस्टों के माध्यम से तृणमूल सरकार की कड़ी आलोचना करने के लिए जाना जाता है. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सामान्य को राज्य सरकार की आलोचना करने पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया. भाषण एवं अभिव्यक्ति की आजादी पर तृणमूल कांग्रेस का ऐसा मनमाना प्रहार हमें सरकार की आलोचना से रोक नहीं पाएगा.''

उन्होंने कहा,'' हम भाषण की स्वतंत्रता पर ममता सरकार के अलोकतांत्रिक प्रहार एवं राजनीतिक आतंकवाद की आलोचन करते हैं.'' कई आपराधिक आरोप हैं: घोष वरिष्ठ तृणमूल नेता और पश्चिम बंगाल विस में पार्टी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि सामान्य को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उनके विरूद्ध कई आपराधिक आरोप हैं. उसका सरकार की आलोचना से कोई लेना-देना नहीं है.''

टॅग्स :ममता बनर्जीकांग्रेसटीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया