मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी पर तंज, पूछा क्या है मोदी की गारंटी
By धीरज मिश्रा | Published: January 25, 2024 05:11 PM2024-01-25T17:11:21+5:302024-01-25T17:13:48+5:30
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या है मोदी की गारंटी। मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ लोगों को नौकरियां मिलेंगी।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या है मोदी की गारंटी। मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ लोगों को नौकरियां मिलेंगी। क्या 2 करोड़ नौकरियां मिली। हर अखबार के पन्ने पर मोदी की गारंटी लिखी होती है। क्या है मोदी की गारंटी।
#WATCH हैदराबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "...हमने आपको जो वादे किए थे वो हम निभाएंगे। वो दिन चले गए जब वादे किए जाते थे लेकिन निभाए नहीं जाते थे... प्रधानमंत्री मोदी ने ही कई वादे किए... हर अखबार में पहले पन्ने पर मोदी की गारंटी लिखी होती है। क्या… pic.twitter.com/9IT00RfZxJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024
खड़गे ने कहा कि पहले के किए वायदे पूरे नहीं किए तो अब फिर से कौन सी गारंटी दे रहे हैं। पहले के वादे की गारंटी दी नहीं अब किस बात की गारंटी देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उन्हें निभाया जाएगा। सुनिए क्या बोल रहे हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।
मालूम हो कि पीएम मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम ने बुलंदशहर में संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी लाभार्थी सरकार की योजना से वंचित न रहे, इसके लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव आ रही है। यूपी में भी लाखों लोग इस गारंटी वाली गाड़ी से जुड़े हैं। आज पूरा देश मोदी की गारंटी को गारंटी पूरा करने वाला गारंटी मानता है। पीएम के इसी बयान पर खड़गे ने निशाना साधा है।
मोदी चुनाव का बिगुल नहीं फूंकता
मीडिया में मोदी के इस दौरे को लेकर कहा जा रहा था कि मोदी बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। इस पर मोदी ने कहा मोदी तो समाज के आखिरी व्यक्ति के कल्याण के लिए बिगुल फूंकता रहता है, मोदी को न पहले जरूरत थी न आज जरूरत है और न आगे जरूरत है।
चुनाव का बिगुल फूंकने की। मोदी के लिए तो ये जनता जनार्दन बिगुल फूंकती रहती है और जब जनता बिगुल फूंकती है तो मोदी का अपना समय चुनावी बिगुल फूंकने में नहीं लगना पड़ता। उसका समय तो जनता की सेवा में लगा रहता है।