लाइव न्यूज़ :

Congress candidate 1st list 2024: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भूपेश बघेल

By रुस्तम राणा | Updated: March 8, 2024 20:23 IST

कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की 39 सदस्यीय सूची में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और शशि थरूर जैसे हाई-प्रोफाइल नामों का उल्लेख किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगेकांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कीसूची में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और शशि थरूर जैसे हाई-प्रोफाइल नामों का भी उल्लेख

Congress candidate 1st list 2024: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की 39 सदस्यीय सूची में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और शशि थरूर जैसे हाई-प्रोफाइल नामों का उल्लेख किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 2024 के आम चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लगभग एक सप्ताह बाद सबसे पुरानी पार्टी की पहली सूची जारी की गई है। 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में केरल के वायनाड से राहुल गांधी, केरल के तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, छत्तीसगढ़ के महासमुंद से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और छत्तीसगढ़ से ज्योत्सना महंत का नाम शामिल है। कर्नाटक में कोरबा बेंगलुरु ग्रामीण से डीके सुरेश चुनाव लड़ेंगे। वहीं, केरल में के सुधाकरन कन्नूर से हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल अलापुज्जा से चुनाव लड़ेंगे। 

टॅग्स :भूपेश बघेलकांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?