लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने सभी विपक्षी पार्टियों से मांगा समर्थन, 4 नवंबर को बुलाई बैठक

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2019 14:10 IST

कांग्रेस ने 1 से 8 नवंबर के बीच 35 प्रेस-कॉन्फ्रेंस करने का फैसला किया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी 5 से 15 नवंबर के बीच विरोध प्रदर्शन भी आयोजित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने 4 नवंबर को सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक बुलाई हैसरकार को अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी, विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने मांगा समर्थन

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी सहित कई अन्य मुद्दों पर घेरने के लिए तैयारी में जुट गई है। इसके तहत कांग्रेस ने विपक्ष की सभी पार्टियों की 4 नवंबर को बैठक बुलाई है और साथ ही उनसे अपने 10 दिनों के सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में समर्थन की मांग की है।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों खासकर अर्थव्यवस्था की स्थिति, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर आगे की रणनीति बनायी जाएगी। 

इन मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के मकसद से कांग्रेस आने वाले दिनों में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन और देश के 35 प्रमुख शहरों में संवाददाता सम्मेलन करने जा रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने की रणनीति को मजबूत बनाने के मकसद से दूसरे प्रमुख विपक्षी दलों को भी साथ लाना चाहती है। 

बता दें कि कांग्रेस ने 1 से 8 नवंबर के बीच 35 प्रेस-कॉन्फ्रेंस करने का फैसला किया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी 5 से 15 नवंबर के बीच विरोध प्रदर्शन भी आयोजित करेगी। योजना के अनुसार कांग्रेस के सीनियर नेता 5 से 15 नवंबर के बीच होने वाले प्रदर्शनों को संबोधित करेंगे। इसे जिला और राज्य स्तर पर आयोजित किया है। साथ ही दिल्ली में भी इसे व्यापक तौर पर आयोजित किया जाना है।

इन सभी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के महासचिवों एवं प्रभारियों की बैठक बुलाई है जिसमें अर्थव्यवस्था में सुस्ती, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों की बुरी हालत और बेरोजगारी जैसे कुछ प्रमुख मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन होगा। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह