लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः पंचायत समिति और जिला परिषद के उपचुनाव में कांग्रेस की अधिकतर सीटों पर विजय, BJP बुरी तरह हारी

By भाषा | Updated: July 3, 2019 05:54 IST

प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट ने जिला परिषद् एवं पंचायत राज के उप चुनावों के परिणामों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित पंचायत समिति और स्थानीय निकाय के उपचुनाव के परिणामों में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने अधिकतर सीटों पर विजय हासिल की है। राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग ने 30 जून को सम्पन्न 74 पंचायत समिति सदस्यों और नौ जिला परिषद सदस्यों के उपचुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित किये।

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित पंचायत समिति और स्थानीय निकाय के उपचुनाव के परिणामों में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने अधिकतर सीटों पर विजय हासिल की है। राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग ने 30 जून को सम्पन्न 74 पंचायत समिति सदस्यों और नौ जिला परिषद सदस्यों के उपचुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित किये।

एक पंचायत समिति सदस्य की सीट पर कोई नामांकन नहीं मिलने पर यह सीट खाली रही। आयोग के अनुसार, 74 पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव में से सत्ताधारी कांग्रेस ने 39 सीटों और भाजपा ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं छह निर्दलीय पंचायत समिति के सदस्यों ने भी जीत दर्ज की है, जबकि 15 सदस्य निर्विरोध चुने गये।

15 निर्विरोध चुने गये पंचायत समिति के सदस्यों में से आठ कांग्रेस के, दो भाजपा के और पांच निर्दलीय सदस्य चुने गये हैं। उदयपुर की झाडोल पंचायत समिति के सदस्य के लिये कोई नामांकन नहीं होने के कारण यह सीट खाली रही।

नौ जिला परिषद सदस्यों के उपचुनाव में कांग्रेस ने सात पर, भाजपा ने एक सीट पर और एक सीट पर निर्दलीय सदस्य ने जीत हासिल की है। आयोग ने 22 जिलों के 48 ग्राम पंचायत समितियों के चुने गये सरपंचों के नामों की भी घोषणा की है। भीलवाड़ा जिले के मुंशीग्राम पंचायत समिति में कोई नामांकन नहीं मिला जबकि भरतपुर की एक ग्राम पंचायत में कोर्ट स्टे के कारण चुनाव नहीं हुआ।

48 सरपंचों में से 12 सरपंच निर्विरोध चुने गये। पंचायती राज संस्थान और स्थानीय निकायों के उपचुनाव के परिणामों ने कांग्रेस पार्टी का मनोबल बढ़ा दिया है। पार्टी ने दावा किया कि पंचायत समिति उपचुनाव में जीते छह निर्दलीय भी कांग्रेस विचारधारा के हैं।

प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट ने जिला परिषद् एवं पंचायत राज के उप चुनावों के परिणामों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी में जो विश्वास जताया है उससे साबित होता है कि कांग्रेस सरकार द्वारा सभी वर्गों के विकास की नीतियों को बनाकर आमजन के विकास को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे आम जनता को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर कांग्रेस सरकार ने जनता का विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर विश्वास जीत लिया है। पायलट ने कहा कि आगामी समय में होने वाले निकायों व पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी को भारी सफलता मिलेगी जिससे प्रदेश के विकास को और अधिक गति मिलेगी। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन